विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mothers Day: क्या इन 5 मांओं का कर्ज कभी उतार पायेगा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Sat, 13 May 2017 12:49 PM (IST)Updated: Mon, 14 May 2018 08:40 AM (IST)

निरूपा रॉय के बारे में दीवार फ़िल्म के शशि कपूर ही नहीं बल्कि सारी इंडस्ट्री एक कतार में खड़ी होकर कह सकती है- मेरे पास मां है।

Mothers Day: क्या इन 5 मांओं का कर्ज कभी उतार पायेगा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें
Mothers Day: क्या इन 5 मांओं का कर्ज कभी उतार पायेगा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें

मुंबई। 13 मई को मदर्स डे मनाया गया! कहते हैं दुनिया में सबसे प्यारा रिश्ता अगर किसी का होता है तो मां का होता है। आइये मिलते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसी ही ऑन स्क्रीन माताओं से जिन्होंने परदे पर मां के उसी रूप को जीवंत करने की कोशिश की जिसके लिए हम सबकी माएं जानी जाती हैं।

रीमा लागू को ही लीजिए, जिनका निधन पिछले साल ही हुआ है वो बॉलिवुड की पॉपुलर मांओं में गिनी जाती रही हैं! राजश्री प्रोडक्शन की तमाम फ़िल्मों में मां के किरदार को जैसे उन्होंने जीवंत कर दिया है! हाल के दिनों में अगर मां के किरदार की बात करें तो रीमा लागू एक ज़रुरी नाम हैं! बहरहाल, बड़े परदे पर तमाम अभिनेत्रियों ने मां के गरिमा को और भी समृद्ध किया है। कई पीढियां इन चेहरे में अपनी-अपनी मांओं को देखते हुए बड़ी हुई हैं। वाकई यह कहना गलत न होगा कि इन मांओं का भी कर्ज आसानी से नहीं उतरने वाला! साल 1957 में आई डायरेक्टर महबूब खान की फ़िल्म 'मदर इंडिया' भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक ऐसी फ़िल्म है जो मां के नाम के साथ सीधी जुड़ी हुई है। मदर इंडिया सिर्फ एक फ़िल्म का नाम न होकर एक आभा का नाम है, एक करिश्मा, एक उम्मीद, एक संकल्प का नाम है! इस फ़िल्म में मां का किरदार निभा कर नर्गिस अमर हो गयीं। न जाने कितनी पीढ़ियों के बेटे इस मां से सच्चाई और स्वाभिमान के सबक सीखती रहेगी!

अब बात, दुर्गा खोटे की। दुर्गा खोटे ने भी बड़े परदे पर मां के किरदार को एक चमत्कृत आभा देने में कामयाब रही हैं। इनकी सहजता इनकी ताकत रही है। ऋषि कपूर/ किरण कुमार की मां के रोल में 'कर्ज' इनकी यादगार भूमिकाओं में से है।

निरूपा रॉय का बस नाम ही काफी है। निरूपा जैसे बॉलीवुड की आधिकारिक मां हैं। सत्तर और अस्सी के दशक का ऐसा कोई भी सुपर स्टार नहीं है जिनके मां के रोल में निरूपा नज़र नहीं आई हैं। निरूपा के बारे में दीवार फ़िल्म के शशि कपूर ही नहीं बल्कि सारी इंडस्ट्री एक कतार में खड़ी होकर कह सकती है- मेरे पास मां है।

अब बात स्वीट मॉम फरीदा जलाल की। फरीदा जलाल ने हालांकि हर तरह के किरदार निभाए हैं लेकिन मां के किरदार में उन्होंने गहरी छाप छोड़ी है। 'कुछ कुछ होता है' में शाह रूख खान की मां बनी फरीदा टिपिकल नहीं बल्कि कूल और स्वीट मॉम की भूमिका में ज्यादा दिखी हैं। कई बार दादी और नानी मां भी बनी हैं!

यह भी पढ़ें: मिलिए बॉलीवुड की 5 सुपर स्टाइलिश मॉम से 

 यह भी पढ़ें: कभी नर्स बनना चाहती थीं सनी, इन तस्वीरों संग जानिये कुछ रोचक फैक्ट्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।