यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शादी के बाद दुल्हनिया दीपिका पादुकोण संग मुंबई लौटे रणवीर सिंह, देखें Latest तस्वीरें
14-15 नवंबर को इटली में भव्य तरीके से शादी करने के बाद यह जोड़ी मुंबई लौट आयी है।

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका एक हुए। 14-15 नवंबर को इटली में भव्य तरीके से शादी करने के बाद यह जोड़ी मुंबई लौट आयी है। मुंबई एयरपोर्ट से आयी हैं इनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें!
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कितने खुश नज़र आ रहे हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों की मौजूदगी से पूरा माहौल ही बदल गया। तमाम फैंस अपने-अपने मोबाइल कैमरे से नवविवाहित जोड़ी की तस्वीरें उतारने लगी।
यह भी पढ़ें: बच्चन परिवार ने धूमधाम से मनाया आराध्या का बर्थडे, पापा अभिषेक झूम कर नाचे, देखें तस्वीरें
आप देख सकते हैं इस मौके पर दीपिका कितनी खूबसूरत लग रही हैं। उनकी आंखों की चमक और मुस्कान किसी का भी दिल जीत लेंगी!
अपनी दुल्हन दीपिका पादुकोण का हाथ थामे रणवीर ऊपर देखकर जैसे ऊपरवाले का शुक्र अदा कर रहे हैं! इन दोनों की जोड़ी वाक़ई में बेहद प्यारी लग रही है।
मांग में सिन्दूर और हाथों में मेहंदी लगाए दीपिका पादुकोण की ये तस्वीरें आज दिन भर सोशल मीडिया पर छायी रहने वाली हैं!
बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इस साल की सबसे ज़्यादा चर्चित शादियों में से एक रही। इटली में होने के कारण अपने देश में फैंस इस शादी की बस चुनिंदा तस्वीरें ही देख सके। रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया पर शादी की जो तस्वीरें शेयर की थीं वो लगातार वाइरल होती रहीं! तमाम ख़बरों के बीच लोगों के लिए रणवीर और दीपिका की शादी चर्चा का विषय बनी रही।
यह भी पढ़ें: बेटी सुहाना को हमेशा सुर्ख़ियों में रखते हैं शाह रुख़ ख़ान, अब शेयर की यह तस्वीर
रणवीर और दीपिका ने इस मौके पर हाथ हिलाकर सभी लोगों का अभिवादन किया और फिर रणवीर दीपिका को लेकर अपने घर चले गए। बता दें कि रणवीर और दीपिका के फिलहाल बैंगलुरु जाने की ख़बर है जहां से लौटकर 28 नवंबर को मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन होना तय हुआ है!
View this post on Instagram

