विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घूमर डांस के वक़्त दीपिका पादुकोण को पता ही नहीं था कौन है पद्मावती

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 07 Nov 2017 08:05 PM (IST)Updated: Thu, 09 Nov 2017 12:24 PM (IST)

दीपिका बताती हैं " मुझे सीधा ले जा कर सेट पर खड़ा कर दिया गया। और इसलिए ये मेरे लिए बहुत ही मुश्किल था।

घूमर डांस के वक़्त दीपिका पादुकोण को पता ही नहीं था कौन है पद्मावती
घूमर डांस के वक़्त दीपिका पादुकोण को पता ही नहीं था कौन है पद्मावती

मुंबई। दीपिका पादुकोण ने फिल्म पद्मावती में अपनी शूटिंग की शुरुआत घूमर डांस से की लेकिन इस गाने की शूटिंग के समय तक दीपिका को पद्मावती के बारे में बहुत कुछ पता ही नहीं था।

एक दिसंबर को रिलीज़ हो रही संजय लीला भंसाली की पद्मावती के लिए इन दिनों प्रमोशन पर निकलीं दीपिका ने एक बातचीत में कहा कि उनके लिए फिल्म का घूमर गाना शूट करना सबसे चुनौती का काम था क्योंकि इसमें नाजुक स्टेप्स के साथ इमोशन का बैलेंस बनाना था। उन्होंने कहा कि बड़ी ही बारीकी से सारी डिटेल्स समझनी पड़ी। कमर और हाथों के मूवमेंट के कॉर्डिनेशन से लेकर चेहरे के हाव भाव तक। ये सारे स्टेप्स परंपरागत घूमर डांस के नहीं थे। दीपिका ने कहा कि जब वो पहली बार पद्मावती के सेट पर गई थीं तो इसी घूमर डांस से उनकी शुरुआत हुई थी। ये बड़ा ही मुश्किल था क्योंकि तब वो रानी पद्मिनी के किरदार को समझने की कोशिश कर रही थीं। वो किरदार कैसा है, रानी कौन थीं , उनका रूप कैसा था , वो कैसे डांस करती थीं, उनकी बॉडी लैंवेज और हाव-भाव कैसे थे। दीपिका बताती हैं " मुझे सीधा ले जा कर सेट पर खड़ा कर दिया गया। और इसलिए ये मेरे लिए बहुत ही मुश्किल था।

यह भी पढ़ें:फिल्म पद्मावती को लेकर राजपूत संगठन ने फिर जताया विरोध

भंसाली की ये कहानी चित्तौड़ की रानी पद्मावती की कहानी है , जिसको लेकर देश भर में विरोध हो रहे हैं और राजस्थान के डिस्ट्रीब्यूटर्स विवाद के कारण पद्मावती को अपने यहाँ रिलीज़ करने से कतरा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।