Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ramayana की 'सीता' ने बी-ग्रेड फिल्मों में किया काम, कभी घरों में पूजी जाती थीं दीपिका; आज करोड़ों की हैं मालकिन

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 05:20 PM (IST)

    रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाकर घर-घर में पूजी जाने वाली दीपिका चिखलिया ने अपने करियर की शुरुआत बी-ग्रेड और हॉरर फिल्मों में काम किया ...और पढ़ें

    बी-ग्रेड फिल्मों में नजर आईं रामायण की 'सीता'

    बी-ग्रेड फिल्मों में नजर आईं रामायण की 'सीता'

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर चेहरे जब आते हैं तो वो हमेशा के लिए हमारे साथ ठहर जाते हैं। रामानंद सागर की रामायण में एक ऐसा ही चेहरा नजर आया, जिसे रातोंरात शौहरत मिली, नाम मिला और घर-घर में पहचान मिली। यूं तो रामानंद सागर में नजर आया हर चेहरा मशहूर हुआ, लेकिन शो में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिलखिया की जिंदगी ही बदल गई।

    जिस अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत हॉरर और बी-ग्रेड फिल्मों के संघर्ष से की हो, उसका रातों-रात 'देवी' के सिंहासन पर बैठ जाना किसी करिश्मे से कम नहीं है।

    रामायण से मिली पहचान

    साल 1987 में जब रविवार की सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था, तब घर-घर के टीवी से गूंजती एक मुस्कान लोगों को यकीन दिला देती थी कि माता सीता साक्षात उनके सामने हैं। हम बात कर रहे हैं दीपिका चिलखिया (Dipika Chikhlia) की, जिन्होंने सिर्फ एक किरदार नहीं जिया, बल्कि भारत की 'आध्यात्मिक पहचान' बन गईं। रामानंद सागर की रामायण (Ramayana) में सीता का किरदार उन्हें यूं ही नहीं मिला।

    यह भी पढ़ें- Ramayan की सीता बड़े पर्दे पर भी निभा चुकी हैं लीड रोल, IMDb पर हिट साबित हुईं ये फिल्में

    Deif

    इसके लिए उन्होंने ऑडिशन दिया और करीब 40 लड़कियों को मात देकर वह शो की सीता बनीं। इस शो के बाद तो मानो दीपिका चिलखिया की इमेज पूरी तरह से बदल गई। उन्हें सच में लोग माता सीता मानने लगे। लोग जहां उन्हें देखते तो उनके पांव छूने लग जाते थे। यहां तक कि उनकी तस्वीरों की लोग पूजा करते थे।

    देशभर में उस वक्त रामायण देखने के लिए लोग चप्पल उतारकर बैठते थे और इस तरह से रामायण देखी जाती थी। रामायण देश का पहला ऐसा शो बना जिसे इतना प्यार मिला।

    बी-ग्रेड फिल्मों में किया काम

    दीपिका के करियर भले ही रामायण से बदला हो लेकिन इससे पहले वो कई फिल्मों में दिख चुकी थीं। दरअसल बचपन से ही दीपिका को अभिनय और कला का शौक था। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही नाटकों में भाग लेना शुरू कर दिया था। उन्होंने 1983 में फिल्म 'सन मेरी लैला' से बॉलीवुड में कदम रखा।

    खबरें और भी

    Deepika chikhlia

    इसके भगवान दादा और घर-संसार जैसी फिल्मों में भी दिखीं। इसी बीच उन्होंने रामसे ब्रदर्स की फिल्म 1986 में आई 'चीख' और 1987 में आई 'रात के अंधेरे में' जैसी फिल्मों में काम किया। यह वो दौर था जब उन्हें कुछ खास बड़ी फिल्में नहीं मिली। इसी के चलते उन्होंने इन फिल्मों में कुछ बोल्ड सीन्स भी दिए। फिल्म में एक बाथटब सीन था, जो खूब चर्चा में रहा।

    टीवी के इस शो ने दिया सहारा

    ढलान पर करियर आया तो उन्हें समझ नहीं आया कि अब क्या किया जाए। इसी बीच उन्हें टीवी सीरियल 'विक्रम बेताल' में काम करने का मौका मिला। बड़ी बात यह है कि इस शो भी रामानंद सागर ने ही बनाया था। इसी शो के दौरान रामानंद सागर रामायण और लव-कुश जैसे शो पर काम कर रहे थे।

    Deepika chikhlia 1

    इसी बीच दीपिका ने रामानंद सागर के इस शो में काम करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद एक दिन रामानंद सागर ने कहा कि, 'ओए कुड़ी तू भी आजा और ऑडिशन कर ले।' इसके बाद रामानंद सागर के इस शो के लिए दीपिका ने ऑडिशन दिया और फिर कुछ दिन बाद रामानंद सागर का कॉल आया और कहा कि वो सिलेक्ट हो गई हैं।

    खुद कपिल शर्मा के शो में दीपिका ने ये सारी बताईं और कहा कि कैसे उन्हें रामानंद सागर ने ऑडिशन के लिए पूछा था। दरअसल उस वक्त दीपिका पहले से ही उनके शोज में काम कर रही थीं तो ऐसे में उन्हें लगा कि वो तो उनके साम काम कर रही हैं और फिर भी उन्हें ऑडिशन देना पड़ रहा है।

    इसके बाद रामानंद सागर ने कहा था कि वो एक ऐसी सीता चाहते हैं, जिसे खुद को इंट्रोड्यूस करने की जरूरत ना पड़े। फिर आखिर में दीपिका रामायण की सीता बनीं और घर-घर में पहचानी गईं।

    Deepika chikhlia 2

    'सीता', शादी और फिर राजनीति

    सीता के किरदार के बाद दीपिका चिलखिया का किरदार हिट हुआ और हर तरफ वह छाई भीं, लेकिन इसका उन्हें नुकसान भी हुआ। उन्हें हीरोइन बनने के फिर ऑफर नहीं मिले। उन्हें टाइपकास्ट कर दिया गया।

    इसके बाद दीपिका ने 1991 में कॉस्मेटिक बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी की और शादी के बाद कपल को दो बेटियां निधि और जूही हुईं। इसके अलावा अपनी लोकप्रियता के चरम पर रहते हुए, उन्होंने 1991 में वडोदरा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और सांसद बनीं।

    Dipika k

    हालांकि समय-समय पर दीपिका शोज में दिखती रहीं। गेस्ट के रूप में वह कई शोज में नजर आईं। चाहे वो आतंकी की पत्नी का किरदार हो, या फिर उनकी पुरानी तस्वीरों में उनका छोटे कपड़े पहनना हो, समय-समय पर लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। हालांकि इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने करीब 8 भाषाओं में काम किया है और आज वो अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

    यह भी पढ़ें- '4000 करोड़ लगाकर भी वैसी न बना पाए...', Dipika Chikhlia ने रणबीर कपूर की 'रामायण' पर कसा तंज?