विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: काजोल और अनुष्का में एक खास बात है कॉमन, बता रहे हैं शाहरुख़ खान

By Rahul soniEdited By:
Updated: Sat, 29 Jul 2017 10:35 AM (IST)

शाहरुख़ और अनुष्का की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को रिलीज़ हो रही है।

Exclusive: काजोल और अनुष्का में एक खास बात है कॉमन, बता रहे हैं शाहरुख़ खान
Exclusive: काजोल और अनुष्का में एक खास बात है कॉमन, बता रहे हैं शाहरुख़ खान

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अनुष्का शर्मा ने शाहरुख़ खान के साथ ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से। इसके बाद शाहरुख ने 'जब तक है जान' में भी अनुष्का से साथ काम किया। अब अनुष्का के साथ शाहरुख़ की दो बड़ी फिल्में आ रही हैं। इम्तियाज की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' और दूसरी आनंद एल राय की फिल्म। शाहरुख़ बताते हैं कि अनुष्का ने अपने 9 सालों के करियर में बेहतरीन अभिनय किया है और बेहतरीन काम किया है।

शाहरुख़ कहते हैं कि वह बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं। उन्हें अनुष्का की यह बात पसंद है कि वह अब भी पहले दिन जैसा ही सीखना चाहती हैं और करना चाहती हैं। पहली फिल्म में भी वह कमाल थीं। शाहरुख़ बताते हैं कि जब अनुष्का पहली फिल्म में उनके साथ आयी थीं, तो उन्हें याद है एक सीन में उन्होंने तीन पन्ने का शॉट एक ही शॉट में दे दिया था। उस दिन से ही मुझे लगने लगा था कि अनुष्का कमाल हैं। अनुष्का के बारे में शाहरुख़ कहते हैं कि उनकी सबसे खास बात यही है कि वह आॅनेस्ट एक्टिंग करती हैं। दिखावे की एक्टिंग नहीं करती हैं। वह जो दिल को लगता है, वैसे ही सीन करती हैं। कई बार उनसे डिस्कस करना अच्छा लगता है। शाहरुख़ आगे कहते हैं कि इस लिहाज़ से वह काजोल की तरह हैं। अगर समझ आया दिल को, तो बहुत अच्छा है। अगर समझ नहीं आया, तो वह डिस्कस करती हैं। कहती हैं अपनी बात रखती हैं। सवाल करती हैं कि ऐसा क्यों है। वह कोई भी लाइन बस कहने के लिए नहीं करतीं और लॉजिस के साथ जाती हैं। उनमें डेप्थ है। एक्टर के रूप में उन्होंने आॅनेस्टी बरकरार रखी है, यह खास बात है।

यह भी पढ़ें: आज भी कायम है हवा हवाई के हुस्न का जलवा, देखिए तस्वीरें

शाहरुख ने बताया कि अब हम आनंद एल राय वाली भी फिल्म बना रहे हैं साथ में। अच्छा लगता है कि वह दोस्त की तरह बता देती है कि क्या अच्छा लगा क्या नहीं।