विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बायोपिक ने बदल दी इन 15 सितारों की शक्ल, लेटेस्ट है स्टार डॉटर श्रद्धा कपूर

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Tue, 08 Aug 2017 03:24 PM (IST)Updated: Sun, 13 Aug 2017 10:42 AM (IST)

8वें सेलेब को तो आप एक नज़र में पहचान भी नहीं पाए होंगे!

बायोपिक ने बदल दी इन 15 सितारों की शक्ल, लेटेस्ट है स्टार डॉटर श्रद्धा कपूर
बायोपिक ने बदल दी इन 15 सितारों की शक्ल, लेटेस्ट है स्टार डॉटर श्रद्धा कपूर

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स अपने ऑनस्क्रीन किरदार के लिए ख़ासा मेहनत करते हैं। किरदार की बॉडी लैंग्वेज से लेकर उस किरदार की तरह दिखने तक। ये स्टार्स अपने आपको किरदार में पूरी तरह ढाल लेते हैं और ऐसा अक्सर बायोपिक फ़िल्मों में देखा जाता है जो इन दिनों काफ़ी मात्रा में बन रही हैं।

ये हैं बॉलीवुड के वो 15 सितारें जिनकी शक्ल बायोपिक फ़िल्मों ने पूरी तरह बदल दी। 8वें सेलेब को तो आप एक नज़र में पहचान भी नहीं पाए होंगे- 

यह भी पढ़ें: Big Flops: आसमान छूती उम्मीदों को इन 10 फ़िल्मों ने चटायी धूल

1. श्रद्धा कपूर 

अपनी आने वाली फ़िल्म 'हसीना पारकर' में श्रद्धा कपूर डॉन दाऊद इब्राहीम की बहन हसीना का किरदार निभा रही हैं। इस किरदार के लिए श्रद्धा ने हसीना के हर उम्र के लुक को अपनाया है, 18 साल से लेकर 40 साल तक।

2. रणबीर कपूर 

रणबीर कपूर इन दिनों बॉलीवुड के 'बाबा' संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं। अपने इस किरदार के लिए रणबीर ने ना कि सिर्फ़ अपनी हेयरस्टाइल बदली है बल्कि अपनी बॉडी में भी गज़ब का ट्रांसफॉर्मेशन लाया है। 

3. अर्जुन रामपाल 

अर्जुन की फ़िल्म 'डैडी' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है और उनके लुक्स की चर्चा भी ज़ोरों-शोरों से हो रही है। गैंगस्टर से पॉलिटिशियन बने अरुण गावली के इस किरदार के लिए अर्जुन ने अपने लुक को तो बदला ही है, बल्कि मराठी एक्सेंट भी अपनाया है। 

4. अभिषेक बच्चन 

साल 2010 की फ़िल्म 'खेलें हम जी जान से' में अभिषेक बच्चन ने भारत की स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी सूर्य सेन का किरदार निभाया था। इस बायोपिक के लिए अभिषेक ने सूर्य सेन के हाव भाव को पूरी तरह अपने अन्दर ढाल लिया था।

5. आमिर ख़ान

आमिर की 'दंगल' तो हर किसी ने देखी होगी और इस फ़िल्म में महावीर सिंह फोगाट के किरदार में आमिर के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और भाषा पर नियंत्रण ने लाखों लोगों का दिल जीता है। 

6. प्रियंका चोपड़ा 

फ़िल्म 'मैरी कॉम' के लिए प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने लुक्स को काफ़ी हद तक बदला। प्रियंका ने अपने इस किरदार के लिए रियल लाइफ में भी बॉक्सिंग क्लासेज़ ली थीं।

7. फ़रहान अख्त़र 

फ़िल्म 'भाग मिल्खा भाग' में फ़रहान के लुक को कोई कैसे भूल सकता है। अपने इस किरदार के लिए फ़रहान ख़ुद मिल्खा सिंह से मिले थे। मिल्खा सिंह ने फ़रहान को उनके लुक्स, हाव भाव और ज़िन्दगी में आए उतार-चढ़ाव के दौरान आए इमोशन्स के टिप्स भी दिए थे जिन्हें फ़रहान ने बख़ूबी से अपनाया था।

8. ऐश्वर्या राय बच्चन और रणदीप हूड्डा 

फ़िल्म 'सरबजीत' में सरबजीत सिंह के किरदार में रणदीप को एक नज़र में पहचान पाना मुश्किल था। वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन जो उनकी बहन दलबीर कौर का किरदार निभा रही थीं, इन्होंने भी अपने लुक्स पर काफ़ी मेहनत की और लोगों को इम्प्रेस करने में कामयाब भी रहीं।

यह भी पढ़ें: जिस के साथ रोमांस किया, उसी के बांधी राखी, इन फ़िल्मी 'बहनों' की है अजब कहानी

9. सोनम कपूर 

सोनम कपूर ने भी अपने लुक्स को फ़िल्म 'नीरजा' के लिए काफ़ी हद तक बदला था। नीरजा भनोट के किरदार में लोगों ने उन्हें बहुत पसंद किया था। 

10. सुशांत सिंह राजपूत 

फ़िल्म 'एम् एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के किरदार में नज़र आए थे। लम्बे बाल और वेल बिल्ड बॉडी के साथ सुशांत ने धोनी की पर्सनालिटी को पूरी तरह से अपने अन्दर ढाल लिया था। 

11. इमरान हाशमी 

फ़िल्म 'अज़हर' में क्रिकेटर मोहम्मद अज़हरुद्दीन के किरदार के लिए इमरान हाशमी ने भी अपने लुक्स को बहुत बदला था। ख़ासकर अज़हर के क्रिकेट खेलने के स्टाइल को इमरान ने बहुत ही बढ़िया तरीके से ऑनस्क्रीन पेश किया था।

 

12. विद्या बालन 

बायोपिक फ़िल्म 'डर्टी पिक्चर' में सिल्क स्मिता के किरदार के लिए विद्या ने काफ़ी वजन बढ़ाया था और अपने लुक्स पर भी बहुत मेहनत की थीं, जो हर किसी के बस की बात नहीं है।

13. रणदीप हुड्डा 

फ़िल्म 'रंग रसिया' में रणदीप भारतीय साहित्य और संस्कृति के पात्रों का चित्रण करने वाले राजा रवि वर्मा के किरदार में नज़र आए थे। इस किरदार के लिए उन्होंने ना सिर्फ़ अपने लुक्स बल्कि अपनी पर्सनालिटी में भी काफ़ी बदलाव लाए थे। 

14. इरफ़ान ख़ान 

फ़िल्म 'पान सिंह तोमर' को हम इस लिस्ट में शामिल करना कैसे भूल सकते हैं। पान सिंह तोमर एक भारतीय सैनिक और खिलाड़ी थे जिनकी दौड़ने की ख़ूबी का पता उनके भारतीय सेना में जाने के बाद पता चला। इरफ़ान ने इस किरदार पर ख़ासा मेहनत की थी, जो फ़िल्म में साफ़ नज़र आ रही थी।

15. नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी  

फ़िल्म 'मांझी : द माउंटेन मैन' में दशरथ मांझी के किरदार में नवाज़ुद्दीन ने कमाल कर दिया था। अपने लुक्स और भाषा को किरदार के रूप में ढालने में वैसे भी नवाज़ अव्वल हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।