विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

15 साल की उम्र में पद्मिनी कोल्हापुरे ने फ़िल्मफेयर जीतकर मचा दिया था तहलका, देखें बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 01 Nov 2018 09:26 AM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 07:58 AM (IST)

उनकी फ़िल्मों के कंटेंट इतने अच्छे होते थे कि बोल्ड दृश्यों के बावजूद उनकी गिनती एक सेंसिटिव कलाकार में होने लगी..

15 साल की उम्र में पद्मिनी कोल्हापुरे ने फ़िल्मफेयर जीतकर मचा दिया था तहलका, देखें बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
15 साल की उम्र में पद्मिनी कोल्हापुरे ने फ़िल्मफेयर जीतकर मचा दिया था तहलका, देखें बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

मुंबई। 1 नवंबर, 1965 को जन्मीं पद्मिनी कोल्हापुरे इस साल अपना 53 वां बर्थडे मना रही है। आज बॉलीवुड में आलिया भट्ट से लेकर कटरीना कैफ और सोनम कपूर से लेकर करीना आदि अभिनेत्रियों का जलवा है। इन्हें जो स्टारडम हासिल है उनके बराबर का स्टारडम पद्मिनी कोल्हापुरे को कभी नहीं मिला लेकिन, वो इन तमाम अभिनेत्रियों से काफी कम उम्र में ही बड़ी कामयाबी हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए जानी जाती हैं।

पद्मिनी एक ऐसी कलाकार रही हैं जो कम उम्र से ही काफी पॉपुलर रहीं! राज कपूर की ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ (1978) में जीनत अमान के बचपन का रोल निभाने से लेकर बाली उम्र में ही उन्होंने कुछ ऐसी फ़िल्में कर डालीं जो उनकी उम्र से कहीं आगे थी। बहरहाल, देर रात पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने परिजनों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। क्या आप जानते हैं पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन शिवांगी की शादी शक्ति कपूर से हुई है और वो श्रद्धा कपूर की मौसी हैं। उनके बर्थडे पार्टी से आई इस तस्वीर में आप सबको बेहद खुश और उत्साहित देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: छोटी बहन ख़ुशी को लेकर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची जाह्नवी कपूर, देखें तस्वीरें

सिर्फ 15 साल की उम्र में ‘इंसाफ का तराजू’ के लिए पद्मिनी कोल्हापुरे ने फ़िल्मफेयर से बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब जीत लिया था। इसके अलावा 17 साल की उम्र में उन्होंने ‘प्रेम रोग’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर अवार्ड भी अपने नाम कर लिया था। आज कोई अभिनेत्री इतनी कम उम्र में यह कारनामा करने का सोच भी नहीं सकती। बहरहाल, पद्मिनी के बर्थडे पार्टी में शक्ति कपूर उनकी पत्नी शिवांगी और बोनी कपूर आदि भी मौजूद नज़र आये, जो आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं।

बता दें कि ‘इंसाफ का तराजू’ इंग्लिश फ़िल्म ‘लिपस्टिक (1976)’ का रीमेक थी और फ़िल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे के किरदार के रेप का एक लंबा सा सीन था, जिसे लेकर उस समय बहुत विवाद भी हुआ था! लेकिन, विवादों के बावजूद फ़िल्म अपनी गंभीर स्टोरीलाइन की वजह से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थी। अपने ज़माने की चर्चित अदाकारा पूनम ढिल्लन पद्मिनी कोल्हापुरे की बेस्ट फ्रेंड हैं और वो भी उनके जन्मदिन की पार्टी में पहुंची।

बता दें कि पद्मिनी ने अपना करियर बाल कलाकार के साथ-साथ एक सिंगर के रूप में शुरू किया था! बाद में वो अभिनय में आ गयीं और उस समय कुछेक बोल्ड दृश्यों से उन्होंने बहुत ही जल्दी अपनी पहचान बना ली। दरअसल, उनकी फ़िल्मों के कंटेंट इतने अच्छे होते थे कि बोल्ड दृश्यों के बावजूद उनकी गिनती एक सेंसिटिव कलाकार में होने लगी। पद्मिनी के बर्थडे के मौके पर उनकी भतीजी श्रद्धा कपूर बेहद खुश नज़र आईं।

यह भी पढ़ें: डेब्यू की ख़बरों के बीच बर्थडे गर्ल अनन्या पांडे संग इस अंदाज़ में दिखीं सुहाना ख़ान, देखें तस्वीरें

सभी ने इस पार्टी के दौरान खूब इंजॉय किया। बहरहाल, ‘प्रेम रोग’, ‘वो सात दिन’, ‘प्यार झुकता नहीं’, सौतन’, ‘इंसाफ का तराजू’, ‘ज़माने को दिखाना है’, ‘दाता’, ‘प्यारी बहना’, ‘नया कदम’ समेत लगभग 50 फ़िल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाले पद्मिनी कोल्हापुरे को जागरण डॉट कॉम के पाठकों की तरफ से जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।