विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये है जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म का नाम, रिलीज़ डेट और ख़ूब सारी Photos

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 15 Nov 2017 06:14 PM (IST)Updated: Mon, 20 Nov 2017 12:01 PM (IST)

धड़क एक दिसंबर से फ्लोर पर जायेगी। फिल्म की शूटिंग का पहला सफ़र उत्तर भारत से शुरू होगा।

ये है जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म का नाम, रिलीज़ डेट और ख़ूब सारी Photos
ये है जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म का नाम, रिलीज़ डेट और ख़ूब सारी Photos

मुंबई। 'स्टार डॉटर्स गैंग' की अहम् मेम्बर्स में से एक श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अगले महीने के एक दिसंबर से बॉलीवुड सफ़र पर निकलेंगी और बड़े परदे का उनका डेब्यू अगले साल छह जुलाई को होगा। नाम ‘ धड़क ‘ रखा गया है।

जागरण डॉट कॉम ने जाह्नवी के फिल्मी सफ़र की दो अहम् ख़बरें पहले ही दे दी थी कि फिल्म का नाम क्या होगा और वो रिलीज़ कब हो सकती है । बुधवार को शाम पांच बजे के आसपास करण जौहर ने ट्विट कर इस पर मुहर भी लगा दी है । श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की धड़क, मराठी की ब्लॉकबस्टर सैराट के हिंदी रीमेक है । फिल्म में जाह्नवी के अपोज़िट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर (नीलिमा अज़ीम के बेटे) हैं। धड़क एक दिसंबर से फ्लोर पर जायेगी। बताया जा रहा है कि फिल्म का मुहूर्त करीब एक महीने देर से शुरू हो रहा है।

सूत्रों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग का पहला सफ़र उत्तर भारत से शुरू होगा और फिल्म छह जुलाई 2018 को रिलीज़ होगी । जाह्नवी ने सोशल मीडिया और सुर्ख़ियों में बने रहने के अलावा अपनी कई तरह की ट्रेनिंग भी पूरी कर ली है।

करण जौहर ने नागार्जुन मंजुले की मराठी फिल्म सैराट के हिंदी रीमेक के राइट्स पहले ही ले लिये थे। उनकी धर्मा प्रोडक्शन इस फिल्म को प्रोड्यूस करेगी और शशांक खेतान फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। शशांक ने इससे पहले हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया निर्देशन किया है।

जानकारी के मुताबिक रीमेक होने के बावजूद धड़क को सैराट की पूरी तरह कॉपी नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:नया गाना: फुकरों ने की जमकर पार्टी तो आ गई धर्मेंद्र और ज़ीनत अमान की याद

 

साल 2016 में आई मराठी की बदला लेने वाली रोमांटिक कहानी सैराट में आकाश ठोसर और रिंकू राजगुरू ने लीड रोल किया था। महज चार करोड़ रूपये में बनी सैराट ने 110 करोड़ रूपये की कमाई की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।