विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मणि रत्नम की Raavan में ऐश्वर्या राय ने क्यों हर सीन दो बार किया था शूट? फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Published: Wed, 19 Jun 2024 05:14 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 19 Jun 2024 07:20 PM (GMT+05:30)

मणि रत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म रावण ने 14 साल पूरे कर लिये हैं। इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन ...और पढ़ें

Unknown facts about Mani Ratnam film Raavan
Unknown facts about Mani Ratnam film Raavan

HighLights

  1. मणि रत्नम की फिल्म रावण 2010 में 18 जून को रिलीज हुई थी
  2. रावण के तमिल और हिंदी वर्जन एक साथ शूट हुए थे
  3. देश के कई राज्यों के जंगलों में हुई थी फिल्म की शूटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मणि रत्नम जाने-माने राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। 18 जून 2010 को उनकी फिल्म रावण रिलीज हुई थी। बहुत अच्छी सिनेमैटोग्राफी और शूट लोकेशन्स होने के बावजूद फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

रावण के दो वर्जन शूट हुए थे, वो भी एक के बाद एक। ये फिल्म तमिल और हिंदी में बनी है। आज बात करेंगे फिल्म के ऐसे ही कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में। एक इंटरव्यू में एश्वर्या ने बताया था कि पहले वो फिल्म का एक सीन हिंदी में शूट करती थीं और फिर वही सीन दूसरे एक्टर्स के साथ तमिल में शूट होता था। बता दें कि एश्वर्या ही इसके दोनों वर्जन में कॉमन एक्ट्रेस थीं, बाकी सारे किरदार बदल दिए गए थे।

इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, एश्वर्या राय और साउथ स्टार विक्रम ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह व्रिकम की पहली हिंदी फिल्म थी। इस फिल्म को बनाने में कुल दो साल लगे थे और इसमें 45 करोड़ रुपये का खर्चा आया था।

मणि किरदारों को स्वैप कराना चाहते थे

दरअसल, मणि रत्नम चाहते थे कि हिंदी वर्जन में जो राम बने (जो किरदार विक्रम ने निभाया है) उसे तमिल में वह रावण बनाएं, जबकि हिंदी के रावण (अभिषेक बच्चन) को तमिल में वो राम बनाना चाहते थे, लेकिन भाषा की समझ ना होने की वजह से अभिषेक बच्चन ने फिल्म के तमिल वर्जन में काम करने से इनकार कर दिया।

फिल्म में सीता यानी ऐश्वर्या राय का किरदार दोनों फिल्मों में एक जैसा था। इस फिल्म के हिंदी वर्जन में अभिषेक बच्चन ने एक किडनैपर का किरदार निभाया था, जिसका नाम बीरा है। ये किरदार काफी कुछ रामायण के रावण से मिलता-जुलता था।

तमिल फिल्म में हुए थे क्या बदलाव?

इस फिल्म के तमिल वर्जन में बीरा नेगेटिव किरदार था वह रोल विक्रम ने प्ले किया था, जो हिंदी वर्जन में एश्वर्या के पति के किरदार में थे। वहीं तमिल वर्जन में पृथ्वीराज सुकुमारन ने एश्वर्या के पति का किरदार निभाया था। वैसे तो मणि रत्नम एश्वर्या राय की तमिल से काफी प्रभावित थे और चाहते थे कि एश्वर्या ही इसे डब करें।

हालांकि, बाद में अभिनेत्री रोहिणी ने एश्वर्या के लिए इस फिल्म की डबिंग की, जो इससे पहले इरुवर और गुरु में उनके लिए अपनी आवाज दे चुकी थीं।

यह भी पढ़ें: Raavan ने पूरे किए 14 साल! Amitabh Bachchan ने बेटे की तारीफ में किया पोस्ट, फैंस बोले - बहू को भूल गए क्या?

  • फिल्म की शूटिंग तुमकुर, ऊटी, झांसी, कलकत्ता, महाबलेश्वर और मालशेज घाट के अलग-अलग जंगलों में की गई थी। रावण में रागिनी के कपड़े लोकप्रिय फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किए गए थे।
  • इस फिल्म के एक्शन सीन्स काफी धांसू हैं, जिन्हें देखकर कोई भी दांतों तले अंगुलियां चबा ले। फिल्म सेलुलाइड पर शूट हुई थी, जो आजकल के डिजिटल शूट को भी फीका करती है। इसकी सिनेमैटोग्राफी पर भी काफी काम किया गया था। हालांकि, इन सबके बावजूद फिल्म सफल नहीं रही।
  • मणि रत्नम ने रावण फिल्म के क्लाइमेक्स सीन के लिए अभिषेक बच्चन और विक्रम को असलियत में जमीन से 2000 फीट ऊपर लड़वाया था।

क्या थी फिल्म की कहानी

फिल्म में अभिषेक बच्चन बीरा (रावण), ऐश्वर्या रागिनी (सीता), विक्रम देव (राम) और गोविंदा (हनुमान) की भूमिका में हैं। इसके अलावा रवि किशन और प्रियामणि भी आपको इसमें नजर आएंगे। देव और रागिनी की शादी हो चुकी है।

देव एक बहादुर पुलिस ऑफिसर है और रागिनी एक डांस टीचर। देव की पोस्टिंग एक सुदूर आदिवासी इलाके में कर दी जाती है, जहां बीरा का राज चलता है। बीरा उसकी पत्नी को किडनैप कर लेता है। दोनों साथ में 14 दिन बिताते हैं और यहीं से फिल्म का प्लॉट शुरू होता है।

यह भी पढ़ें: Mani Ratnam Movies: मणिरत्नम की इन 10 फिल्मों में दिखता है असली सिनेमा, एक को मिले थे 40 अवाॅर्ड्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।