विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गुंजन सक्सेना बायोपिक' में जाह्नवी कपूर के पिता का किरदार निभाएगा यह 'स्त्री' वाला एक्टर

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sat, 02 Mar 2019 07:01 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 29 Mar 2019 05:11 PM (GMT+05:30)

जाह्नवी गुंजन के किरदार के लिए अपना वज़न बढ़ा रही हैं। इसके अलावा जाह्नवी करण जौहर के निर्देशन में बन ...और पढ़ें

'गुंजन सक्सेना बायोपिक' में जाह्नवी कपूर के पिता का किरदार निभाएगा यह 'स्त्री' वाला एक्टर
'गुंजन सक्सेना बायोपिक' में जाह्नवी कपूर के पिता का किरदार निभाएगा यह 'स्त्री' वाला एक्टर

मुंबई। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने पिछले साल करण जौहर की फ़िल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब जाह्नवी हॉरर कॉमेडी फ़िल्म रूह अफ़ज़ा के लिए चर्चा में हैं, जिसमें वो राजकुमार राव के साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं।

राजकुमार अपने एक्टिंग टैलेंट के लिए जाने जाते हैं, जिनकी पिछली हॉरर कॉमेडी स्त्री हिट रही थी। स्त्री में रूद्र का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी का अब जाह्नवी से भी कनेक्शन जुड़ा है। जाह्नवी इन दिनों गुंजन सक्सेना की बायोपिक फ़िल्म की शूटिंग लखनऊ में कर रही हैं। यह फ़िल्म देश की पहली आईएएफ कॉम्बैट पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है, जिसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। गुंजन ने 1999 में हुए कारगिल वॉर में अहम रोल निभाया था। बहादुरी के लिए गुंजन को शौर्य चक्र से भी सम्मानित किया गया था।

जाह्नवी फ़िल्म में गुंजन का किरदार निभा रही हैं, जबकि उनके पिता अनुज सक्सेना के रोल में पंकज त्रिपाठी नज़र आएंगे। फ़िल्म का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं। जाह्नवी गुंजन के किरदार के लिए अपना वज़न बढ़ा रही हैं। 

इसके अलावा जाह्नवी करण जौहर के निर्देशन में बन रही तख़्त में भी नज़र आने वाली हैं, जो हिज़्टोरिकल ड्रामा फ़िल्म है। जाह्नवी 6 मार्च को 22 साल की हो गयी हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी पूरी तरह अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। श्रीदेवी, जाह्नवी को पर्दे पर नहीं देख सकी थीं, उससे पहले ही उनका निधन हो गया था। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।