विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आधी रात को दिलीप कुमार के घर पहुंच गया था अभिनेता, फिल्म देखकर हुआ था भावुक; पहले ठुकराया था रोल

Published: Wed, 28 Oct 2026 04:34 PM (IST)

महान अभिनेता रहे दिलीप कुमार की एक फिल्म को देखकर इंडस्ट्री का बड़ा स्टार काफी भावुक हो गया था।

महान अभिनेता दिलीप कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

महान अभिनेता दिलीप कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. 60 के दशक में आई थी ब्लॉकबस्टर फिल्म

  2. दिलीप कुमार की फिल्म ने जीता था सबका दिल

  3. ट्रेजेडी किंग का मुरीद हो गया था ये अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर के तौर पर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को आज भी याद किया जाता है। 40 से लेकर 90 के दशक तक इंडस्ट्री में राज करने वाले ट्रेजेडी किंग ने एक से बढ़कर एक फिल्म के जरिए दर्शकों का दिल जीता था।

60 के दशक में दिलीप कुमार की एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसके देखने के बाद इंडस्ट्री के एक दूसरा बड़ा स्टार भावुक हो गया था और आधी रात को दिलीप साहब के घर पर उन्हें बधाई देने पहुंच गया था। पूरा मामला क्या था, आइए जानते हैं- 

दिलीप कुमार का मुरीद हो गया था ये एक्टर

इस लेख में दिलीप कुमार की जिस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बारे में बात की जा रही है, उसे 1961 में सिनेमाघरों में रिलीज किया था। फिल्म का नाम था- गंगा जमुना (Ganga Jumna)। इस मूवी में दिलीप साहब के साथ-साथ वैजयंती माला और नासिर खान ने अहम भूमिकाओं को निभाया था।

यह भी पढ़ें- जब 'जानी' का जवानी का चेहरा बने थे वेद, फिल्म 'सौदागर' में 30 साल बाद पर्दे पर एक साथ दिखे थे दिलीप कुमार और राजकुमार

DILIPKUMARAAJKUMAR (2)

दिलीप कुमार की आत्मकथा द सब्सटेंस एंड द शैडो— (Dilip Kumar: The Substance and the Shadow) में बताया गया है कि अभिनेता राजकुमार (Raaj Kumar) फिल्म गंगा जमुना को देखने के बाद काफी भावुक हो गए थे और वह बधाई देने के लिए आधी रात को करीब 1:30 बजे दिलीप साहब के घर पहुंच गए थे। 

DILIPKUMARAAJKUMAR

इस किताब में ये भी जिक्र है कि राजकुमार ने अपने ही अंदाज में दिलीप कुमार और उनकी गंगा-जमुना फिल्म की प्रशंसा की थी और कहा था- जानी, तुमने इस फिल्म में जो काम किया है, वैसा काम पूरे हिंदुस्तान में कोई दूसरा एक्टर नहीं कर सकता। आज तुमने साबित कर दिया कि तुम एक्टिंग के बादशाह हो।

DILIPKUMARAAJKUMAR (1)

इस तरह से राजकुमार ने दिलीप साहब की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े थे। बता दें कि फिल्म सौदागर में दिलीप कुमार और राजकुमार की जोड़ी एक साथ देखने को मिली थी, जिसे सभी पसंद किया था। 

राजकुमार ने ठुकराया था रोल

दिलीप कुमार की इसी आत्मकथा में ये भी जानकारी दी गई है कि गंगा जमुना में दिलीप साहब के छोटे भाई का किरदार राजकुमार को ऑफर हुआ था, जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया था। बाद में वह किरदार अभिनेता नासिर खान ने अदा किया था। 

यह भी पढ़ें- दिलीप कुमार की वजह से 20 साल तक अटकी रही थी फिल्म, Amitabh Bachchan के हाथ आते ही बनी ब्लॉकबस्टर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।