विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SHOCKING: रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्म 2. 0 का टीज़र लीक !

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 04 Mar 2018 11:34 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 06 Mar 2018 12:00 PM (GMT+05:30)

रजनीकांत का फैंस हरकत में आ गए हैं और सबको अपील की जा रही है कि इस लीक्ड हिस्से को शेयर न किया जाय।

SHOCKING: रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्म 2. 0 का टीज़र लीक !
SHOCKING: रजनीकांत-अक्षय कुमार की फिल्म 2. 0 का टीज़र लीक !

 मुंबई। रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 को लेकर लोगों की उत्सुकता तो पहले से ही थी लेकिन उन्हें इस ख़बर से बहुत बड़ा झटका लगने वाला है क्योंकि इस फिल्म का टीज़र लीक हो गया है।

करीब 450 करोड़ की लागत से बन रही भारत की इस सबसे महंगी फिल्म की रिलीज़ डेट भी अब तक नहीं डिसाइड हो पाई है लेकिन फिल्म की करीब डेढ़ मिनट की एक क्लिप लीक हो गई और देखते ही देखते इंटरनेट पर तूफानी गति से वायरल हो गई। हालांकि ये लीक वीडियो जो कि टीज़र का हिस्सा बताया जा रहा है, वो एक रफ़ कट है लेकिन फिर भी लोगों में इसको लेकर बहुत ही उत्सुकता है। अभी तक ये नहीं पता चला है कि लीक हुए वीडियो का सोर्स क्या है लेकिन ये माना जा रहा है कि जिस विदेशी कंपनी को फिल्म 2. 0 के स्पेशल इफेक्ट्स बनाने का ठेका दिया गया था, उसी कंपनी ने वीडियो लीक क्या होगा।

सोशल मीडिया पर जैसे ही क्लिप लीक हुई,  रजनीकांत का फैंस हरकत में आ गए और सबको अपील की जा रही है कि इस लीक्ड हिस्से को शेयर न किया जाय। हाल के दिनों में रजनीकांत की फिल्म की क्लिप लीक होने का ये दूसरा मौका है। उनकी काला फिल्म का टीज़र भी लीक हुआ था।

शंकर के निर्देशन में बन रही 2.0 में हो रही देर का कारण ये है कि इस फिल्म के वीएफएक्स का काम एक अमेरिकी डिजिटल कंपनी को सौंपा गया था। कंपनी इससे पहले अपना काम पूरा कर पाती, उसकी माली हालत ख़राब हो गई और कंपनी ने ख़ुद को दिवालिया घोषित कर दिया। इस कारण 2.0 के निर्माता को 3डी और बाकी इफेक्ट्स का काम फिर से करवाना पड़ रहा है। रात दिन काम करने के बाद भी अप्रैल तक फिल्म को लाना संभव नहीं था और इसी कारण फिल्म की रिलीज़ को आगे बढ़ना पड़ा है। नई डेट अब तक सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: इस ‘अमेरिकी कंगाली’ ने रजनीकांत की फिल्म 2.0 को दिया बड़ा झटका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।