विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: जब रणबीर कपूर को ये काम करने पर पड़े थे करारे 10 थप्पड़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 29 Jul 2017 01:37 PM (IST)

रणबीर ने बताया "मैंने स्कूल कभी भी बंक नहीं किया। मैं इतना भी बुरा बच्चा नहीं था लेकिन मुझे याद है जब मैं 10वीं कक्षा में था तब हिंदी की क्लास चल रही थी और तब हमारी एक टीचर ...

Exclusive: जब रणबीर कपूर को ये काम करने पर पड़े थे करारे 10 थप्पड़
Exclusive: जब रणबीर कपूर को ये काम करने पर पड़े थे करारे 10 थप्पड़

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। रणबीर कपूर बचपन में कितने शरारती होंगे इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक बार वो चलती क्लास से सबसे छिप कर भाग रहे थे। पकड़े गए और प्रिंसिपल ने दस थप्पड़ लगाए।

मुंबई में एक बातचीत में रणबीर ने बताया "मैंने स्कूल कभी भी बंक नहीं किया। मैं इतना भी बुरा बच्चा नहीं था लेकिन मुझे याद है जब मैं 10वीं कक्षा में था तब हिंदी की क्लास चल रही थी और तब हमारी एक टीचर मैडम क्लास ले रही थीं , जो हमें मारती थीं। एक दिन उनकी क्लास चल रही थी। वह पिछली बार पढ़ाया हुआ दोहरा रही थीं । मैं हमेशा अंतिम बेंच पर बैठता था। तो जब क्लास चल रही थी तब मैं घुटने के बल चलते हुए बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था और मेरे सामने तभी प्रिंसिपल आकर खड़े हो गए। उन्होंने मेरे बाल पकड़ कर उठाया और मुझे 10 थप्पड़ मारे। वैसा अभी स्कूलों में ऐसा करने की आज्ञा नहीं है।"

यह भी पढ़ें: Box Office: मॉम श्रीदेवी का दूसरे दिन चला जादू, कमाई में जबरदस्त उछाल

 

रणबीर कपूर की शरारतों के किस्से अक्सर उनके माता पिता भी सुनाया करते हैं। रणबीर भी अक्सर मौका मिलने पर अपने बीते दिनों की याद कर लेते हैं।