विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दत्त बायोपिक के बाद इसलिए साथ आने जा रहे हैं संजय दत्त और रणबीर कपूर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 09 Apr 2018 12:05 PM (IST)

दत्त बायोपिक का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं और ये फिल्म जून में आने की उम्मीद है।

दत्त बायोपिक के बाद इसलिए साथ आने जा रहे हैं संजय दत्त और रणबीर कपूर
दत्त बायोपिक के बाद इसलिए साथ आने जा रहे हैं संजय दत्त और रणबीर कपूर

मुंबई। रणबीर कपूर बड़े परदे पर संजय दत्त बन कर इस साल आ रहे हैं। संजय दत्त की लाइफ को कितने करीबी से अपने अभिनय में उतार पाएंगे ये तो फिल्म रिलीज़ के बाद पता चलेगा लेकिन ये दोनों एक साथ भी दिखने वाले हैं।

ख़बर है कि रणबीर कपूर और संजय दत्त अब एक साथ एक ही फिल्म में आएंगे। कुछ दिनों पहले ख़बर आई थी कि यशराज फिल्मस ने करण मल्होत्रा के निर्देशन में फिल्म बनाने का फैसला किया है। रणबीर कपूर इस फिल्म में लीड रोल में होंगे। ये नौ साल बाद यशराज में उनकी वापसी होगी। उन्होंने ये जवानी है दीवानी और रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ़ द ईयर में काम किया था। बताया जा रहा है कि इसी फिल्म के लिए संजय दत्त से बात की गई है और माना जा रहा है कि वो इस फिल्म का हिस्सा होंगे। ये यशराज के साथ उनकी पहली फिल्म होगी। फिल्म की कहानी क्या होगी और ये फिल्म कब शुरू होगी, इसको लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। संजय दत्त के जीवन पर जब फिल्म की घोषणा हुई थी तो उस समय ख़बरें आई थीं कि संजय दत्त को शक हो रहा था कि रणबीर उनको कैसे बड़े परदे पर उतार पाएंगे। संजय दत्त ने रणबीर को बॉडी बनाने को कहा था लेकिन उसके बाद रणबीर ने जिस तरह से अपने लुक और बॉडी पर काम किया उसे देख कर संजय दत्त ने उनकी जमकर तारीफ़ की। दत्त बायोपिक का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं और ये फिल्म जून में आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: एक्शन रिप्ले: अक्षय कुमार की इस फिल्म में ऐश्वर्या भी नज़र आएंगी