विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केदारनाथ की रिलीज़ डेट आ गई है, सैफ़ की बेटी सारा की है पहली फिल्म

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 04 Nov 2017 09:55 PM (IST)Updated: Sun, 12 Nov 2017 09:35 AM (IST)

फिल्म अगले साल के शुरू में ही आ जाती लेकिन बताया जाता है कि फिल्म में केदारनाथ में आये भीषण प्रलय का सीन शूट किया जाना बाकी है।

केदारनाथ की रिलीज़ डेट आ गई है, सैफ़ की बेटी सारा की है पहली फिल्म
केदारनाथ की रिलीज़ डेट आ गई है, सैफ़ की बेटी सारा की है पहली फिल्म

 मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत और सैफ अली खान की बेटी सारा स्टारर फिल्म केदारनाथ रिलीज़ डेट घोषित कर दी गई है। फिल्म की शूटिंग का अहम् हिस्सा अभी फिल्माया जाना बाकी है इसलिए फिल्म अब अगले के अंत में आएगी।

अभिषेक कपूर निर्देशित केदारनाथ अगले साल क्रिसमस के मौके पर 21 दिसंबर को रिलीज़ होगी। इस फिल्म से सैफ अली खान की बेटी सारा का फिल्मी सफ़र शुरू होगा। उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत हीरो हैं। दरअसल फिल्म अगले साल के शुरू में ही आ जाती लेकिन बताया जाता है कि फिल्म में केदारनाथ में आये भीषण प्रलय का सीन शूट किया जाना बाकी है। इस सीन के लिए काफ़ी मात्रा में पानी का इस्तेमाल किया जाना है लेकिन असली काम वीएफएक्स के जरिये ही होगा जिसे पूरा करने में लंबा समय समय लगेगा और इसी कारण फिल्म की रिलीज़ डेट अब से एक साल से अधिक समय बाद तय की गई है।

केदारनाथ का पहला शेड्यूल रूद्रप्रयाग जिले के त्रियुगीनारायण में शुरू विधिवत पूजा- अर्चना के साथ शुरू किया गया था। यहां उस रामबाड़ा चट्टी का सेट लगाया गया , जो 2013 में आई भीषण तबाही के बाद पूरी तरह तहस-नहस हो गया था।

यह भी पढ़ें:बस इतने से पैसे देकर आप भी बन जाइये बाहुबली, घूम आइये माहिष्मती

 

सुशांत और सारा स्टारर केदारनाथ , एक ऐसे नौजवान की कहानी है, जो गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर डंडी मजदूर का काम करता है। एक दिन वह डंडी में एक यात्री को लेकर केदारनाथ जा रहा होता है कि इसी बीच आपदा आ जाती है, जिससे पूरा रास्ता टूट-फूट जाता है। बाबा केदार के दर्शनों को आई एक लड़की भी इस सैलाब में फंस जाती है। पहाड़ का यह लड़का जान हथेली पर रख कर उस लड़की को बचाता है और इसी दौरान उसे उस लड़की से प्यार हो जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।