यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Throwback Thursday: क्यों 13 साल की उम्र में श्रीदेवी ने निभाया था Rajinikanth की मां का किरदार?
Throwback Thursday में इस बार हम आपके लिए थलाइवा स्टार रजनीकांत (Rajinikanth) और सुपरस्टार श्रीदेवी से जुड़ा एक किस्सा लेकर हाजिर हैं। श्रीदेवी और रजनी ...और पढ़ें

HighLights
- श्रीदेवी ने 13 साल की उम्र में पर्दे पर बनी थीं मां
- निभाया था रजनीकांत की सौतेली मां का किरदार
- थ्रोबैक थर्सडे में रजनीकांत-श्रीदेवी की दिलचस्प कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्हें कितनी बार भी स्क्रीन पर देख लो मन ही नहीं भरता था। उनके चेहरे के नूर और एक्टिंग दोनों से ही निगाहें हटाना बेहद मुश्किल हो गया था। 24 फरवरी 2018 में सबकी चहेती 'चांदनी' ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
आज भी उनके चाहने वालों का दिल ये मानने के लिए तैयार नहीं होता कि वह हमारे बीच नहीं हैं। जब उनकी फिल्में टीवी पर आती हैं, तो ऐसा लगता है मानो वह आसपास ही हो।
श्रीदेवी ने हिंदी के अलावा अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया। वह बचपन से ही काम कर रही थीं। उन्हें देखकर दर्शक हैरान तो तब हुए, जब उन्होंने 13 साल की छोटी सी उम्र में तमिल फिल्म में रजनीकांत की मां का किरदार अदा किया था।
किस फिल्म में श्रीदेवी बनी थीं रजनीकांत की मां?
श्रीदेवी और रजनीकांत ने कई फिल्मों में साथ काम किया। दोनों ने तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ में चार अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में तकरीबन 22 फिल्मों के साथ काम किया, जिसमें से 16 फिल्मों में दोनों को एक-दूसरे के अपोजिट कास्ट किया गया। रजनीकांत-श्रीदेवी ने जिस फिल्म में पहली बार साथ में काम किया था, वो थी तमिल भाषा की फिल्म 'मूंद्रू मुदिचू', जो साल 1976 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें: Throwback Thursday: क्यों राजेश खन्ना के पीठ पीछे सेट पर होती थी उनकी बुराई, प्रेम चोपड़ा ने खोला अनसुना राज
के. बालचंद्र के निर्देशन में बनी 'मूंद्रू मुदिचू' में रजनीकांत के अलावा कमल हासन भी मुख्य भूमिका में थे। मूवी में श्रीदेवी ने थलाइवा स्टार की सौतेली मां का किरदार अदा किया था। जब श्रीदेवी महज 13 साल की थीं, तब उन्होंने रजनीकांत के मां का किरदार अदा करने का ऑफर स्वीकार किया। फिल्म में उनकी उम्र 18 वर्ष दिखाई गई है।
खबरें और भी

पहले दोस्त और फिर बनी फिल्म में 'मां'
फिल्म 'मूंद्रू मुदिचू' की बात करें तो मूवी में श्रीदेवी ने सेल्वी का किरदार अदा किया था। कमल हासन फिल्म में बालाजी और रजनीकांत प्रसाद बने थे। फिल्म की कहानी दो ऐसे दोस्तों की है, जो एक ही लड़की (श्रीदेवी) पर अपना दिल हार बैठते हैं। बालाजी जहां अपने दोस्त पर आंख मूंद कर भरोसा करता है, तो वहीं प्रसाद उसकी दोस्ती में दगाबाजी करता है।
सेल्वी को प्रसाद (Rajinikanth) की नीयत का पहले से ही अंदाजा होता है, वह बालाजी को बताने की कोशिश करती है, लेकिन वह नहीं सुनता। एक दिन तीनों जब ट्रिप पर जाते हैं, तो वहां बालाजी डूबने लगते हैं और प्रसाद अपने दोस्त को नहीं बचाता।

सेल्वी अपना प्यार खो देती है, जब वह घर जाती है तो उसकी बड़ी बहन के साथ भी दुर्घटना हो जाती है। मजबूर सेल्वी एक विज्ञापन में देखती है कि एक अमीर आदमी शादी के लिए दुल्हन तलाश रहा है। जब सेल्वी उनके घर पहुंचती है, तो वह आदमी सेल्वी की उम्र देख शादी के लिए इनकार कर देता है, लेकिन उसे अपने बच्चों की देखभाल के लिए रख लेता है।
बाद में सेल्वी को ये पता लगता है कि वह जिस घर में काम कर रही है, वह प्रसाद के पिता का घर है। प्रसाद घर पर सेल्वी को देखने के बाद उससे जबरन शादी करने की जबरन कोशिश करता है, लेकिन वह राजी नहीं होती। एक बार जब प्रसाद घर पर नहीं होता, तो सेल्वी चुपचाप से उसके पापा से शादी कर लेती है और उसकी सौतेली मां बन जाती है। बदले की ये कहानी बेहद दिलचस्प है।

रजनीकांत और श्रीदेवी की खूब जमी जोड़ी
श्रीदेवी और रजनीकांत की जोड़ी बड़े पर्दे पर हिट रही। मूंद्रू मुदिचू के अलावा उन्होंने साथ में गायत्री, कविकुयल, पथिनारू वयाथिनिले, लव इन सिंगापुर, धर्म युद्धम, जॉनी उस्ताद, चालबाज, पोक्किरी राजा, भगवान दादा, गैर कानूनी और फरिश्ते जैसी फिल्मों में साथ काम किया।