Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Explainer: 68 की उम्र में कैसे Sunny Deol बने सिनेमा के नए सुपरस्टार, Border 2 से लौट आया वो 'हिंदुस्तानी हीरो'

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 04:00 PM (IST)

    कहते हैं कि Age is Just a Number। हां, ये हम मानते भी हैं कि उम्र महज कहने के लिए होती है और जज्बा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता। 68 साल की उम्र है और अ ...और पढ़ें

    68 की उम्र में ये कैसा जादू कर रहे हैं सनी देओल?

    68 की उम्र में ये कैसा जादू कर रहे हैं सनी देओल?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    अंकित सिंह तोमर, नई दिल्ली। अच्छा अगर हम आपसे पूछे कि अच्छे हीरो की परिभाषा क्या होती है, तो आपके दिमाग में क्या आएगा... मतलब वो हीरो जो आपको सिनेमा के 70mm वाले पर्दे पर भा जाए, आपके दिलों में घर कर जाए, तो आप कहेंगे कि हां शायद वही अच्छा हीरो है, जिसके काम के आप मुरीद हैं।

    1990 के दौर में हिंदी सिनेमा को कुछ ऐसे हीरोज मिले जिन्होंने खुद को स्थापित किया, एक नाम बनाया, एक पहचान बनाई और उसी पहचान के दम पर आज वो राज कर रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम है सनी देओल को। वही सनी जिन्होंने 90 के दशक में 'घायल' की दहाड़ और 'घातक' की मार से सिनेमाघरों को हिला डाला था।

    गदर से हर तरफ गदर मचाने वाले सनी देओल (Sunny Deol) एक बार फिर उसी 'एंग्री यंग मैन' वाले अवतार में लौट आए हैं। 68 की उम्र में भी उनका वो ढाई किलो का हाथ आज के यंग हीरोज पर भारी पड़ रहा है।

    आज हम आपको ये बताएंगे कि आखिर कैसे उम्र के इस पड़ाव पर और सिनेमा के इस दौर में सनी देओल ने फिर से कमबैक कर लिया है और कैसे सनी की सक्सेस की दहाड़ सिनेमाघरों से लेकर गांव-कस्बों तक में गूंज रही है...

    खबरें और भी

    Sunny 3

    'बॉर्डर 2' से सनी ने साबित किया स्टारडम


    सनी देओल ने बॉर्डर 2 (Border 2) के जरिए दमदार वापसी की है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ कई और सितारे हैं लेकिन फिल्म सनी के नाम पर बेची गई है। एकतरफ रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे नए सितारों की फिल्में कमाई के आंकड़े पार कर रही हैं तो दूसरी सनी देओल जैसे स्टार ने मास अपील के जरिए थिएटर्स में ऑडिएंस को खींच ही लिया।

    Sunny 1

    1997 में आई जेपी दत्ता की बॉर्डर में सनी देओल आए और अब करीब 28 सालों के बाद इसका अगला पार्ट आता है और ये आकर हिट भी हो जाता है। पहले ही दिन फिल्म को बंपर ओपनिंग मिलती है और उम्मीद ये है कि फिल्म हजार करोड़ का आंकड़ा तो पार कर ही जाएगी।

    Sunny 22

    ये सब तब होता है जब फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले सनी ने अपने पिता धर्मेंद्र को खोया है। कहने को तो वो सारे जज्बात और भावनाएं अभी भी दर्द के सैलाब में सिमटी हुई हैं, पर शायद काम के चलते सनी ये जाहिर भी ज्यादा नहीं होने दे रहे हैं। नतीजा, बॉर्डर 2 सनी के लिए लकी साबित हो गई।

    2 नंबर रहा सनी के लिए लकी?

    बॉर्डर 2 रिलीज हो गई है और थिएटर्स में कमाई कर रही है, ऐसे में ये समझना भी जरूरी है कि सनी के लिए बॉर्डर 2 लकी कैसे साबित हुई। अब ये महज इत्तेफाक नहीं हो सकता कि बॉर्डर 2 से पहले साल 2023 में आई गदर 2 सनी देओल के करियर के लिए लकी जैकपॉट साबित हुई थी।

    Sunny 5

    गदर 2 की ऐतिहासिक सफलता और अब बॉर्डर 2 की सक्सेस ये साबित करता है कि सनी देओल सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक इमोशन हैं जो फैंस के नस-नस में बसे हैं। शायद इसीलिए ये माना जा रहा है कि 2 नंबर सनी के लिए लकी है।

    गदर 2 ने खत्म किया था 22 साल का सूखा

    वैसे हैरानी वाली बात ये है कि सनी देओल ने 22 सालों तक सोलो हीरो के तौर पर एक भी सोलो हीरो नहीं दी, जबकि 'अपने' और 'यमला पगला दीवाना' मल्टीस्टारर फिल्में थीं। ऐसे में गदर 2 से पहले सनी की कोई ऐसी फिल्म नहीं आई जिसे सनी की सिंगल हीरो वाली ब्लॉकबस्टर माना जा सके।

    Sunny 2

    2001 में 'गदर' के बाद उन्होंने लगातार कई फिल्में कीं, लेकिन सोलो लीड के तौर पर उन्हें सफलता नहीं मिली। 2001 से 2023 तक उनकी सोलो फिल्में जैसे सिंह साब द ग्रेट, घायल वन्स अगेन, पोस्टर बॉयज़ और चुप वो जादू नहीं कर पाईं, जो अक्सर सनी की फिल्में करती हैं।

    sunny 6

    हालांकि इस बीच 'अपने' और 'यमला पगला दीवाना' जरूर हिट रहीं, लेकिन ये मल्टीस्टारर फिल्में थीं, जिनमें सिर्फ सनी नहीं बल्कि उनके भाई और पापा धर्मेंद्र भी साथ थे। इसीलिए अब गदर 2 और अब बॉर्डर 2 की सनी का सबसे बड़ा कमबैक कहा जा रहा है, क्योंकि उन्होंने 22 साल बाद फिर से साबित कर दिया कि वे अकेले अपने दम पर थियेटर्स भर सकते हैं। हालांकि ये कमबैक 2023 में 'गदर 2' के साथ ही हुआ है। 

    WhatsApp Image 2026-01-29 at 1.33.25 AM

    60 की उम्र के बाद बॉक्स ऑफिस पर छाने वाले इकलौते स्टार सनी देओल

    साल 2023 में दर्शकों ने गदर 2 के साथ सनी देओल का दम खम देखा। फिलम का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस धुंआधार कमाई कर गई, जिसने भारत में ही करीब 525 करोड़ और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 691 करोड़ की कमाई की। इसके बाद 2025 में फिल्म जाट के साथ सनी देओल आए और इस फिल्म से उन्हें एक और सफलता मिली, जो भारत में 90 करोड़ और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस सक्सेसफुल साबित हुई।

    sunny 4

    अब बारी बॉर्डर 2 की है, जो कि सिनेमाघरों में कमाल कर रही है और इस तरह से 60 की उम्र के बाद 3 बैक टू बैक हिट फिल्में देने वाले सनी इकलौते स्टार बन गए हैं।

    हिट फिल्मों का ट्रैक रिकॉर्ड:

    • सनी देओल ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में की हैं।
    • उनके पास 5 'ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर' और ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं।
    • 2 नेशनल अवॉर्ड्स (घायल और दामिनी के लिए) उनके टैलेंट का सबसे बड़ा सबूत हैं।

    कुछ खास बातें, जिनका सनी ने रखा ध्यान

    अब हम आपको सनी देओल की उन खास बातों के बारे में बताते हैं, जिससे ये साबित होता है कि बॉर्डर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद सनी कैसे एक हिट एक्टर बने हुए हैं।

    1. अपनी लेगेसी का किया इस्तेमाल
    सनी देओल ने अपनी फिल्मों में अपनी लेगेसी को बरकरार रखा। 'गदर' और 'बॉर्डर' जैसी फिल्मों के सीक्वल चुने, जिनसे पूरा भारत भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है।

    2. मास अपील और देसी तेवर
    हिंदी फिल्मों के एक्टर्स आजकल बहुत अलग और स्टाइल ट्रेंड को फॉलो करने में लगे हैं, लेकिन सनी देओल ने अपना देसी अंदाज नहीं छोड़ा। रॉ और रियल अंदाज के साथ सनी दर्शकों से जुड़े रहे और जैसे 30 साल पहले थे वैसे ही आज भी हैं।

    3. गदर 2 की सुनामी और बॉर्डर 2 का भरोसा
    गदर 2 ने साबित कर दिया कि अगर कहानी और किरदार में दम हो, तो सनी देओल आज भी 500 करोड़ का बिजनेस अकेले कर सकते हैं। इसी भरोसे ने 'बॉर्डर 2' को इस साल की सबसे चर्चित फिल्म बना दिया है।

    4. फिटनेस और अनुशासन
    68 साल की उम्र में सनी का जो लुक है, वो कई 30-35 साल के हीरोज को मात देता है। उनका सादा जीवन और उनका स्टाइल लोगों का दिल जीत ले गया। उन्हें देखकर दर्शकों को हमेशा से ही अपना 90 के दौर वाला सनी ही याद आता है। इसीलिए लोग सनी से जुड़ाव महसूस करते हैं।

    5. डिमांड में क्यों है सनी?
    आज दर्शक पर्दे पर नई कहानियां देख रहे हैं। अलग अलग फिल्में वेबसीरीज आ रही हैं। हालांकि सनी देओल से लोगों की उम्मीदें उसी हिंदुस्तानी हीरो की तरह ही हैं। इसीलिए सनी को लोग वैसे ही एक्शन और दमदार अंदाज में पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि सनी का सिक्का अब भी चल रहा है।

    Sunnyy

    Analysis: क्यों खास है सनी का ये दौर?

    फिल्म गदर के बाद सनी देओल ने अपने लंबे करियर में कई फ्लॉप फिल्में दीं। हालांकि इस बीच उनकी कुछ हिट या ऐवरेज फिल्में भी आईं, पर ये फिल्में मल्टीस्टारर रहीं। लेकिन साल 2023 में गदर 2 ने एक ही झटके में साबित कर दिया कि सनी पाजी का मास अपील कभी खत्म नहीं हुआ।

    वही स्टाइल, वही माचौमैन वाली इमेज और पर्दे पर दुश्मनों को मारता फैंस का फेवरेट हीरो सनी देओल। फ्लॉप फिल्मों का दौर, कई मुश्किलें और कई बाधाओं को पार कर सनी उम्र के इस पड़ाव पर हिट हीरो की दूसरी पारी खेल रहे हैं। ये सब ये बताता है कि अच्छे हीरो का स्टारडम कभी एक्सपायर नहीं होता, हां ये बीच-बीच में आता जाता जरूर रहता है।

    उम्र के इस पड़ाव पर भी सनी देओल की लगातार सफलता का मुख्य कारण क्या है?