Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 का 'रूहानी' जादूगर! जिसकी एक लाइन ने छीनी सबकी नींद; कौन हैं 1400 करोड़ी फिल्म के असली 'सरताज'?

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 07:39 PM (IST)

    फिल्म धुरंधर 2 में कई नए लोग दिखाई दिए। किसी ने एक्टिंग से दिल जीता तो किसी ने अपनी आवाज से दर्शकों को अपना बनाया। एक ऐसी ही आवाज फिल्म में सुनाई दी ह ...और पढ़ें

    कौन हैं सतिंदर सरताज?

    कौन हैं सतिंदर सरताज?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा कब होता है, जब कोई फिल्म आती है तो इतनी ज्यादा चर्चा होती है? जाहिर है कभी-कभार... जब कोई ऐसी फिल्म आ जाए कि जिसके हर किरदार और हर चीज पर चर्चा अपने आप होने लगती है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' वो मास्टरपीस फिल्म बन चुकी है कि जिसे सदी की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म माना जा रहा है।

    बॉक्स ऑफिस के लिहाज से भी और कहानी के लिहाज से भी, हर कोई फिल्म की तारीफें ही कर रहा है। वहीं फिल्म के संगीत पर भी ऐसा काम हुआ कि हर कोई हैरान है। पुराने और क्लासिक गानों से लेकर वेस्टर्न का तड़का लगाने वाले गाने फिल्म में सुनाई दिए और ये गाने हर किसी की जुबान पर हैं।

    फिल्म में एक ऐसे ही सिंगर की आवाज सुनाई दी है, जो मानो सुकुन का संदेश दे रही हो। आज बात उसी सिंगर की, जिसने धुरंधर में एक गाना गाकर पूरे इंटरनेट को अपनी आगोश में ले लिया। कौन है 'धुरंधर' आवाज का वो मालिक जिसे गायिकी की दुनिया का सरताज कहा जाता है...

    सुकून का दूसरा नाम: सतिंदर सरताज

    फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) में यूं तो कई गाने सुनाई दिए, लेकिन फिल्म के गाने 'जाइए सजना' (Jaiye Sajna) मानो दर्शकों के दिल पर एक अलग ही चोट कर रहा है। इस गाने को आवाज दी है जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) और सतिंदर सरताज (Satinder Sartaj) ने।

    खबरें और भी

    Satinder 4

    कहने को गाने में ज्यादा लाइनें जैस्मीन की हैं, लेकिन सतिंदर सरताज की आवाज जैसे ही गाने में आती है तो मानो दिल को सुकून सा मिलता है। यह गाना सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब चर्चा में है और हर कोई इस गाने को सुन रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा बात सतिंदर सरताज को लेकर भी हो रही है।

    कैसे फिल्म का संगीत तैयार करने वाले शाश्वत सचदेव (Shashwat Sachdev) ने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) के साथ मिलकर सतिंदर सरताज को ऑन बोर्ड लिया और इस गाने के लिए सिर्फ उन्हें चुना। लेकिन सतिंदर सरताज आखिर हैं कौन? आइए आपको बताते हैं।

    कौन हैं सतिंदर सरताज?

    सूफी गानों को गाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले सतिंदर सरताज पंजाबी फिल्म इडंस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम हैं। यहां तक कि उनके गानों को शायद ही कोई होगा, जो ना जानता हो। आशिकों की टॉप पसंद पर रहने वाले सिंगर सतिंदर सरताज का जन्म 1982 को पंजाब के होशियारपुर जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था।

    Satinder 3

    उनका असली नाम सतिंदर पाल सिंह है। सतिंदर सरताज बचपन से ही पढ़ाई और संगीत दोनों में अव्वल थे। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से सूफी संगीत में पीएचडी (Ph.D.) की है। यही वजह है कि उनके नाम के आगे 'डॉक्टर' लगता है और उनके गानों में गहरा ज्ञान झलकता है। सतिंदर सरताज ने सालों तक संगीत की शिक्षा दी है और फोक के साथ-साथ स्प्रिचुअल संगीत का हिस्सा रहे हैं।

    संघर्षों के बाद बने स्टार

    सतिंदर सरताज (Satinder Sartaj Songs) के जीवन में सक्सेस ऐसे ही नहीं आई। भले ही वो सालोंसाल संगीत से जुड़े रहे लेकिन उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए जी-तोड़ मेहनत भी खूब की। कहा जाता है कि सुपरस्टार बनने से पहले वो सालों तक शादियां और छोटे कार्यक्रमों में गाने गाते रहे।

    WhatsApp Image 2026-03-31 at 7.23.59 PM

    उन्हें जहां मौका मिलता, वो वहां अपनी आवाज का जादू जरूर बिखेरते थे। बड़ी बात यह है कि सतिंदर हमेशा ही 'साफ-सुथरी' गायकी के के पक्ष में रहे और उन्होंने ऐसे ही गीतों को आवाज दी, जो सीधा दिलों में घर करके गए। उन्हें पहला बड़ा ब्रेक गाना 'साईं' के जरिए मिला। इस एक गाने ने पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सूफी संगीत प्रेमियों के बीच उन्हें सुपरस्टार बना दिया।

    कई ब्लॉकबस्टर गानों को दी आवाज

    इस गाने के बाद उनका सफर पंजाबी सिनेमा और पंजाबी संगीत जगत में शुरू हो गया। इसके बाद 'इबादत', 'चेहरे' और 'मासूमियत' जैसे गानों ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। सतिंदर सरताज जब आए तो उस दौर में शराब और शोर-शराबे वाले गाने खूब पार्टियों में बजते थे।

    लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी पहचान एक ऐसे सूफी सिंगर के तौर पर बनाई, जिनकी आवाज को सुकून की आवाज कहा गया। उडारियां (Udaarian), मासूमियत (Masumiyat), सज्जन राजी (Sajjan Raazi) समेत ना जाने कितने ऐसे गाने हैं, जिनको उन्होंने आवाज दी।

    हॉलीवुड में लहराया अपने नाम का परचम

    सतिंदर सरताज की आवाज सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं रही। उनकी आवाज और एक्टिंग का जादू हॉलीवुड में भी चला है। उन्होंने साल 2017 में फिल्म 'The Black Prince' में महाराजा दलीप सिंह का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें हॉलीवुड में काफी सराहना मिली।

    इसी साल उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes) में रेड कारपेट पर वॉक किया और रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म कर इतिहास रच दिया। वह अपने लगभग सभी गाने खुद लिखते हैं। उनकी शायरी में कुदरत, खुदा और इंसानियत का जिक्र होता है।

    Satinder 5

    चमक-धमक वाली इंडस्ट्री में होने के बावजूद, सरताज अपनी सादगी और बिना किसी विवाद के रहने के लिए जाने जाते हैं। अपनी सूफी गायिकी से वो बस लोगों के दिलों में बसे हुए हैं और यही वजह है कि उन्होंने 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2 Songs) में महज एक लाइन गाकर पूरे सोशल मीडिया को अपना दीवाना बना दिया और अब लोग उनकी और आवाज को सुनने के लिए बेताब हैं।