Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किशोर दा और लता दीदी के गाने को सुन भर आएंगीं आंखें, 7 मिनट के सुपरहिट सॉन्ग में थे Sanjeev Kumar

    Updated: Thu, 06 Nov 2025 07:06 PM (IST)

    बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) उन एक्टर्स में रहे हैं, जिनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की चर्चा ज्यादा रही। वहीं ...और पढ़ें

    किशोर कुमार-लता मंगेशकर का ये है ब्लॉकबस्टर गाना

    किशोर कुमार-लता मंगेशकर का ये है ब्लॉकबस्टर गाना

    HighLights

    1. संजीव कुमार के का ये आईकोनिक सॉन्ग

    2. गाने को दी थी किशोर कुमार-लता मंगेशकर ने आवाज

    3. आज संजीव कुमार की पुण्यतिथि

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. शोले (Sholay)...ये महज एक फिल्म नहीं बल्कि एक इमोशन है। इस फिल्म के हर किरदार की तस्वीर दर्शकों के जहन में बसी हुई है। दर्शकों को शोले का एक-एक डायलॉग याद है। फिल्म जितना प्यार जय-वीरू की जोड़ी को मिला। उतना ही दर्शकों ने ठाकुर के किरदार को भी पसंद किया। फिल्म में ठाकुर के किरदार में एक्टर संजीव कुमार नजर आए थे। संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) उन एक्टर्स में रहे हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रही है। वहीं उनकी फिल्मों के गाने आज भी लोग बड़े शौक से सुनते हैं। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर हम उनके उस गाने के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो अपने आप में एक आईकोनिक गाना है।

    ये है संजीव कुमार का सबसे हिट सॉन्ग
    साल 1975 में एक फिल्म आई, जिसका नाम था आंधी (Aandhi)। इस फिल्म में संजीव कुमार नजर आए थे। फिल्म में संजीव कुमार के साथ सुचित्रा सेन भी नजर आईं थी। इसके अलावा फिल्म ओम पुरी भी मुख्य किरदार में थे। खास बात ये है कि इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था, लेकिन ये फिल्म विवादों में भी रही थी।

    यह भी पढ़ें- 31 साल पहले Akshay Kumar की हीरोइन अचानक हो गई थी गायब, एक्टिंग छोड़ अब ऐसे करती हैं गुजारा

    aanndhi

    दरअसल 1975 में राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान रिलीज़ होने के कुछ महीनों बाद ही इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस फ़िल्म पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्रतिबंध लगाया गया था। इसलिए चुनाव आयोग ने फ़िल्म की रिलीज़ पर रोक लगा दी। वहीं फिल्म का एक गाना काफी पॉपुलर हुआ और गाने का नाम था 'तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा नहीं' (Tere Bina Zindagi se Koi Shikwa To Nahi)।

    किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने दी गाने को आवाज
    फिल्म के इस गाने को इतना पसंद किया गया ये आज भी लोगों को पसंदीदा गाना है। 'तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा नहीं' इस गाने में संजीव कुमार और सुचित्रा सेन नजर आए। गाने का फील काफी इमोशनल था। वहीं गाने को आवाज दी सदाबहार सिंगर किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने। वहीं इसका म्यूजिक दिया आर.डी बर्मन (R. D. BURMAN) ने और इसके लिरिक्स लिखे थे गुलजार ने। बड़ी बात ये थी कि फिल्म के डायरेक्टर भी गुलजार साहब ही थे। 7 मिनट के इस गाने को यू-ट्यूब 204 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

    खबरें और भी

     

    आपको बता दें कि संजीव कुमार ने अपने करियर में परिचय, अंगूर, शतरंज के खिलाड़ी, खिलौना और दस्तक जैसी फिल्मों में काम किया और इनमें से कुछ के लिए तो उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिले।

    यह भी पढ़ें- डायरेक्टर ने की 'गंदी डिमांड'...तो छोड़ा बॉलीवुड, 23 साल बाद कहां है 'ये दिल आशिकाना' की वो हसीना!