Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेखा की वो 'गंदी राजनीति', सहेली अरुणा ईरानी की पीठ पर घोंपा था छुरा; फिल्म से करा दिया था बाहर!

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 06:31 PM (IST)

    हिंदी सिनेमा में रेखा वो एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने सालों साल सिनेमा पर राज किया है। रेखा के पास जो स्टारडम है, उसकी भले ही कोई कितनी ही तारीफ क्यों ना क ...और पढ़ें

    दोस्त अरुणा ईरानी से जलती थीं रेखा?

    दोस्त अरुणा ईरानी से जलती थीं रेखा?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर यह कहा जाता है कि हिंदी सिनेमा में दो अभिनेत्रियां कभी एक-दूसरे की अच्छी दोस्त नहीं रही हैं, हालांकि ये पूरी तरह से सत्य भी नहीं है। ऐसी कई अभिनेत्रियां भी रही हैं, जिनकी दोस्ती की मिसालें आज खूब दी जाती हैं। हेलेन से लेकर वहीदा रहमान और आशा पारेख जैसी एक्ट्रेसेस की दोस्ती के किस्से आज भी हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब रेखा ने अपनी ही एक एक्ट्रेस दोस्त की पीठ पर छुरा घोंपा था। क्या है ये पूरी कहानी आइए जानते हैं...

    अरुणा ईरानी से हुई थी रेखा को जलन?

    जिन एक्ट्रेस की बात हम कर रहे हैं वो हैं अरुणा ईरानी (Aruna Irani) और रेखा (Rekha)। ये वो दो अभिनेत्रियां हैं, जिनकी दोस्ती के किस्से खूब थे लेकिन इनकी दोस्ती में दरार तब आ गई, जब अरुणा ईरानी को पता चला कि उनकी ही दोस्त रेखा ने उनके साथ विश्वासघात किया।

    Rekha Ne

    कहने तो ये कहानी काफी पुरानी है पर इसके चर्चे आज भी होते हैं। कहा जाता है कि एक फिल्म से रेखा ने अरुणा ईरानी को रातोंरात बाहर निकलवा दिया था और ये बात अरुणा को पता तक नहीं चली थी। जो अरुणा रेखा को अपना इतना अच्छा दोस्त समझती थीं, उन्हीं रेखा ने उनके साथ ऐसा किया था और ये बात खुद अरुणा ने एक इंटरव्यू में बताई थी।

    यह भी पढ़ें- जब Amitabh Bachchan के लिए वेजिटेरियन बन गई थीं Rekha, बिग बी को इंप्रेस करने के लिए किए थे ये बड़े बदलाव

    इस फिल्म से बाहर हुई थीं अरुणा ईरानी

    दरअसल अरुणा ईरानी को जिस फिल्म से बाहर कराया गया, वो फिल्म थी 'मंगलसूत्र'। शोशा के साथ बात करते हुए, अरुणा ईरानी ने कहा कि फिल्म साइन करने के बाद उन्हें शूटिंग शेड्यूल के बारे में कभी जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा,

    खबरें और भी

    “रेखा और मुझे शुरुआत में मंगलसूत्र के लिए कास्ट किया गया था। लेकिन अजीब बात यह है कि उन्होंने मुझसे दोबारा कभी संपर्क नहीं किया। मैंने अखबारों में पढ़ा कि शूटिंग शुरू हो गई है, फिर भी मेरे पास कोई जानकारी नहीं थी। आखिरकार, मैंने पढ़ा कि मुझे फिल्म से रिप्लेस दिया गया है। किसी ने मुझे बताया तक नहीं।”

    aruna 1

    अरुणा ने डायरेक्टर से की थी शिकायत


    अरुणा ईरानी ने कहा कि उन्हें तो पता नहीं था कि वो फिल्म से बाहर भी हो गईं हैं। वो तो बस इंतजार करती रह गईं कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने को है। आखिरकार में अरुणा ने इसकी शिकायत फिल्म के डायरेक्टर से जाकर की थी। 

    aruna 2

    अरुणा ने कहा कि, , 

    ‘मैंने उनसे पूछा, आपने मुझे रिप्लेस क्यों किया? आप शूटिंग की डेट्स के लिए मेरे पास कभी आए ही नहीं। मैं पूरी तरह से फ्री थी।' मैंने उनसे खूब झगड़ा किया। तब उन्होंने मुझसे कहा, ‘असल में, समस्या यह थी कि रेखा आपको फिल्म में नहीं चाहती थीं।' मैं दंग रह गई। मैंने इसे तुरंत इस बात को बीच में काटा और कहा, ‘बेवकूफी भरी बातें मत करो। वह मेरी इतनी अच्छी दोस्त है। वह ऐसा क्यों करेगी?' उन्होंने जवाब दिया, ‘वह तुम्हारी दोस्त है, तुम खुद उससे क्यों नहीं पूछ लेती?'

    Rekha aruna

    रेखा से जाकर मिली थीं अरुणा

     अरुणा ईरानी ने बताया कि बाद में उन्होंने इस पूरे मुद्दे पर सीधे रेखा से बात की। आमना-सामना होने पर, रेखा ने खुद माना कि उन्होंने ही मेकर्स से अरुणा को फिल्म से हटाने का अनुरोध किया था। वजब ये दी गई कि, फिल्म में अरुणा को दिया गया रोल काफी दमदार था और अगर उन्होंने इसे पूरी भावनाओं के साथ निभाया होता, तो रेखा का किरदार एक 'वैम्प' जैसा लगने लगता।

    mangal

    भूतिया थी फिल्म 'मंगलसूत्र' की कहानी

    आपको बता दें कि बाद में अरुणा की जगह फिल्म में एक्ट्रेस प्रेमा नारायण को फिल्म में लिया गया, जो कई फिल्मों में विलेन के किरदार में दिखीं थीं और उस दौर में वो डांस नंबर करने के लिए जानी जाती थीं। बी.विजय के निर्देशन में बनी 'मंगलसूत्र साल 1981 में आई थी। इस सस्पेंस हॉरर थ्रिलर फिल्म की कहानी काफी अलग थी।

    Rekha sf

    इस फिल्म में रेखा के साथ अनंत नाग,ओम शिवपुरी,मदन पुरी,चांद उस्मानी, प्रेमा नारायण समेत कई स्टार्स नजर आए थे। फिल्म की कहानी अनंत नाग के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर प्रेमा के किरदार की आत्मा का साया आ जाता है, क्योंकि अनंत के किरदार ने उसे धोखा दिया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी।

    यह भी पढ़ें- कभी अमिताभ के प्यार के लिए तड़पीं... अब उनके नाती अगस्त्य नंदा को देखते ही Rekha ने लगाया गले, वीडियो वायरल