1 गाने में जब श्रीदेवी ने निभाया 13 हीरोइनों का किरदार, 'मधुबाला' से लेकर 'रेखा' तक खुद बन गईं थीं 'चांदनी'
श्रीदेवी (Sridevi) सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं थीं, वो अपने आप में एक पूरा संस्थान थीं। हिंदी सिनेमा में जब भी उनके नाम का जिक्र होता है तो हमेशा ही उन्हें ...और पढ़ें

जब एक ही गाने में श्रीदेवी ने कई दिग्गज हीरोइनों को ट्रिब्यूट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर फिल्मों के गाने ऐसे बनाए जाते हैं कि वो यागदार जरूर बन जाते हैं। साल 1990 के दौरान एक ऐसी ही फिल्म आई, जिसमें एक ऐसा गाना आया, जिसमें श्रीदेवी ने गजब का डांस किया और बड़ी बात ये रही कि इस गाने में 60, 70 और 80 के दशक की कई हसीनाओं की झलक देखने को मिली थी। क्या है ये पूरा किस्सा आइए आपको बताते हैं...
जब एक ही गाने में दिखीं कई हीरोइनें
दरअसल आज जिस गाने का जिक्र हम कर रहे हैं वो गाना असल में श्रीदेवी पर फिल्माया गया था। इस गाने में कोई और नहीं बल्कि 'हवा-हवाई' के नाम से मशहूर श्रीदेवी नजर आईं थीं। ये गाना था फिल्म नाकाबंदी का, जिसमें धर्मेंद्र समेत कई स्टार्स थे। फिल्म के एक गाने में श्रीदेवी ने खुद का ही एक पैरॉडी सॉन्ग किया था।
यह भी पढ़ें- 'मेरी मां की मौत को मीम बना दिया,' श्रीदेवी को लेकर बेटी Janhvi Kapoor ने मीडिया पर कसा तंज

इस गाने का नाम था मैं लगती हूं श्रीदेवी लगती हूं (Main Lagti Hoon Shridevi)। इस गाने में श्रीदेवी ने 13 हीरोइनों के लुक को रीक्रिएट किया और एक तरह से उन्हें ट्रिब्यूट दिया। गाने में श्रीदेवी बीते जमाने की दिग्गज अभिनेत्रियों के स्टाइल को कॉपी करती हैं और उनके जैसा दिखने की कोशिश करती हैं।

नरगिस, मधुबाला, मुमताज और जीनत अमान जैसी अभिनेत्रियों के स्टाइल को अपनाती हैं और अंत में कहती हैं कि इन सब लुक्स में भी वह "श्रीदेवी ही लगती हैं"।
अपने समय का बेहद अलग था ये गाना
इस गाने में श्रीदेवी (Sridevi Songs) का चुलबुलापन खूब नजर आया। करीब 13 हीरोइनें, जैसे नरगिस, मधुबाला, मुमताज, जीनत अमान, वैजयंती माला, वहीदा रहमान, मीना कुमारी, हेमा मालिनी, रेखा, माला सिन्हा और नूतन समेत कई हीरोइनें के लुक को रीक्रिएट किया और खूब थिरकीं।
खबरें और भी

(Image: X)
इस गाने को आशा भोंसले ने अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा गाने में उन्होंने शोले के मशहूर गब्बर और सांबा के कितने आदमी वाले डायलॉग को भी रीक्रिएट किया। इस पैरॉडी सॉन्ग की तब खूब चर्चा हुई थी। गाने का संगीत बप्पी लहिरी ने दिया था।

आपको बता दें कि नाकाबंदी (Nakabandi) में धर्मेंद्र (Dharmendra) और श्रीदेवी के साथ चंकी पांडे, सोनम और अनुपम खेर समेत कई स्टार्स नजर आए थे। इस एक्शन ड्रामा फिल्म को शिबू मित्रा ने डायरेक्ट किया था।
यह भी पढ़ें- मौत से पहले लेडी सुपरस्टार की आखिरी फिल्म, मिला था नेशनल अवॉर्ड; 2 घंटे 26 मिनट की थ्रिलर मूवी कंपा देगी रूह