Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Besharam Rang पर चेतावनी जारी करके बुरे फंसे विवेक अग्निहोत्री, लोगों ने पूछा- 'अपनी हेट स्टोरी भूल गए...'

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Thu, 29 Dec 2022 08:17 AM (IST)

    Besharam Rang Row विवेक अग्निहोत्री ने शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग पर चेतावनी क्या जारी की सोशल मीडिया यूजर्स ने उनक ...और पढ़ें

    Vivek Agnihotri Brutally trolled for issuing warning on Shah Rukh khan Deepika padukone Besharam Rang Row
    Vivek Agnihotri Brutally trolled for issuing warning on Shah Rukh khan Deepika padukone Besharam Rang Row

    नई दिल्ली, जेएनएन। विवेक अग्निहोत्री सिनेमा, समाज, राजनीति और मीडिया पर अपने बेबाक विचारों के लिए जाने जाते हैं। द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर ने एक बार फिर पठान के बेशरम रंग गाने को लेकर हालिया विवाद पर एक ट्वीट पोस्ट किया। इस बार विवेक के निशाने पर शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण थीं। उन्होंने बिकिनी में दीपिका की तस्वीर शेयर कर चेतावनी भी जारी की है।

    बेशरम रंग विवाद पर बुरे फंसे विवेक अग्रिहोत्री

    फिल्म मेकर  विवेक अग्निहोत्री ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'चेतावनी: बॉलीवुड के खिलाफ #PnV वीडियो। अगर आप सेक्युलर हैं तो इसे न देखें।' विवेक अग्निहोत्री ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक बच्ची बॉलीवुड फिल्मों और ओटीटी के कंटेंट पर सवाल उठाती नजर आ रही है। साथ ही वो साफ-सुथरा कंटेंट दिखाने की भी अपील कर रही है। देखते ही देखते विवेक का ये ट्वीट वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

    लोगों ने हेट स्टोरी को लेकर पूछा सवाल

    विवेक के इस ट्वीट पर लोगों ने उनकी क्लास लगा दी। एक यूजर ने उनकी फिल्म हेट स्टोरी का पोस्ट शेयर करके उसपर लिखा- ये आपने ही डायरेक्ट की थी न? तब ख्याल नहीं आया अश्लीलता का। एक अन्य ने उनका ही पुराना बयान शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा था- समय आ गया है कि हम इस देश में बच्चों के लिए कामुक थ्रिलर बनाएं। अगर आपने कामुक कला नहीं की है तो आप पूर्ण कलाकार नहीं हैं। एक यूजर ने एक दूसरी बच्ची का भी वीडियो शेयर किया जिसमें विवेक के लिए मैसेज था।

    जनवरी में रिलीज होगी 'पठान'

    बता दें कि शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का टीजर और दो सॉन्ग रिलीज हो चुके हैं। पहले गाना 'बेशरम रंग' को लेकर तो देश में गजब का हाहाकार मचा हुआ है। लोगों को दीपिका पादुकोण के भगवा बिकिनी पहनने पर आपत्ति है। उनका कहना है कि फिल्म से ये सीन हटाए जाएंगे तभी फिल्म रिलीज हो पाएगी। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी दर्शकों के सामने आ सकता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Tunisha Sharma Death: तुनिषा के चाचा ने पुलिस की जांच पर उठाए सवाल, बोले- 'लव जिहाद' की वजह से गई भतीजी की जान

    Manushi Chhillar: अपनी परफॉर्मेंस से सुंतष्ट हैं मानुषी छिल्लर, कहा- मेरे लिए कई नए अवसरों के दरवाजे खुले