यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संसद में दिखाई जाएगी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Vaccine War, डायरेक्टर ने जताई खुशी
Film The Vaccine War Parliament फिल्म द वैक्सीन वॉर (The Vaccine War) सितंबर साल 2023 में रिलीज हुई थी लेकिन पर्दे पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पा ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Film The Vaccine War Parliament: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' (The Vaccine War) सितंबर साल 2023 में रिलीज हुई थी। द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद डायरेक्टर को इस फिल्म से भी बेहद उम्मीद थी, लेकिन पर्दे पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं अब महीनों बाद डायरेक्टर ने इस फिल्म को लेकर एक जानकारी साझा की है। ये फिल्म अब देश के संसद में दिखाई जाएगी।
संसद में दिखाई जाएगी फिल्म
बुधवार को विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इस खबर को साझा किया। डायरेक्टर ने एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, वाह! सुबह-सुबह यह तो बड़ी अच्छी खबर है। मैं सभी वैज्ञानिकों के लिए बहुत खुश हूं।”

द वैक्सीन वॉर का बॉक्स ऑफिस
विवेक अग्निहोत्री की दूसरी फिल्म से भी बड़ी उम्मीद थी। हालांकि, रिलीज के बाद द वैक्सीन वॉर बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। वैक्सीन वॉर ने देशभर में महज 10 करोड़ के करीब का बिजनेस किया।
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज
सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया था। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 24 नवंबर को रिलीज हुई थी।
द वैक्सीन वॉर की स्टार कास्ट
यह भी पढ़ें- The Vaccine War OTT: ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार 'द वैक्सीन वॉर', नाना पाटेकर ने बताया कब और कहां होगी स्ट्रीम
द वैक्सीन वॉर कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की अपनी वैक्सीन बनाने की कहानी है। फिल्म में आईसीएमआर (ICMR) और एनआईवी (NIV) के साइंटिस्ट और डॉक्टर्स का वैक्सीन बनाने के लिए संघर्ष दिखाया गया है। द वैक्सीन वॉर' की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म अनुपम खेर, नाना पाटेकर, राइमा सेन, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी अहम किरदारों में हैं। 'द वैक्सीन वॉर' हिंदी समेत कई अन्य भाषाओं में भी रिलीज हुई थी।