Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vivek Oberoi ने पिता सुरेश ओबेरॉय के लिए लिखा खास नोट, संदीप रेड्डी वांगा और Ranbir Kapoor के लिए कही ये बात

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 08 Jan 2024 09:55 PM (GMT+05:30)

    Vivek Oberoi बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय जल्द रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म इंडियन पुलिस फाॅर्स में नजर आने वाले हैं। अब हाल ही में उन्होंने ...और पढ़ें

    विवेक ओबेरॉय ने दी टीम को बधाई (Photo Credit: Instagram)
    विवेक ओबेरॉय ने दी टीम को बधाई (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते साल 2023 में रिलीज हुई रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म अभी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ दिनों पहले ही 'एनिमल' की टीम ने इस फिल्म की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया।

    इस सक्सेस पार्टी में फिल्म की कास्ट और कई अन्य सेलेब्स भी मौजूद रहे। अब विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता सुरेश ओबेरॉय और 'एनिमल' की पूरी टीम के लिए एक लंबा बधाई नोट लिखा है।

    यह भी पढ़ें: 'दर्शक सिर्फ महिलाओं को पीटने...', Javed Akhtar के बाद बिना नाम लिए Kangana Ranaut ने 'एनिमल' पर कसा तंज

    विवेक ओबेरॉय ने दी टीम को बधाई

    आज 8 जनवरी को विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपने पिता सुरेश ओबेरॉय संग दो तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही एक नोट भी लिखा। विवेक ने कैप्शन में लिखा 'उस आदमी को जिसने मेरा हाथ पकड़ा और मेरी सभी जीतों पर मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चला, स्क्रीन के बाहर और स्क्रीन पर मेरे हीरो, एनिमल की ब्लॉकबस्टर सफलता पर बधाई। आपके नंबर 1 फैन का खिताब पाने और आपकी जीत में आपके साथ चलने से ज्यादा फायदेमंद कुछ भी नहीं है। ऐसे और भी कई लोगों के लिए'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

    इसके आगे उन्होंने एनिमल के निर्देशक के लिए लिखा 'मेरे पिता के प्रति प्यार और सम्मान के लिए संदीप रेड्डी वांगा को विशेष धन्यवाद, आप एक रॉकस्टार हैं'। रणबीर कपूर के लिए विवेक ने लिखा 'और निश्चित रूप से रणबीर कपूर हमेशा की तरह कमाल कर रहे हैं। सचमुच इस बार हाहा। न केवल आप भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं, बल्कि आप बहुत विनम्र, दयालु और सबसे अद्भुत इंसानों में से एक हैं। मुझे अपने दोस्त को कॉल करने पर बहुत गर्व है'।

    खबरें और भी

    इसके आगे उन्होंने बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति के लिए भी नोट लिखा। बॉबी के लिए उन्होंने लिखा 'लॉर्ड बॉबी' बिल्कुल मनमोहक और केक पर चेरी है। अनिल कपूर सर आप एक लीजेंड हैं और (तृप्ति/रश्मिका/टीसीरीज जैसे अन्य सभी नाम जोड़ें) आप सभी ने मिलकर स्क्रीन पर जादू बुना है, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है और अधिक की चाह रखता है।

    विवेक ओबेरॉय का वर्कफ्रंट

    विवेक ओबेरॉय के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता जल्द 'इंडियन पुलिस फाॅर्स' में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है और इसमें विवेक के सह-कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी हैं।

    यह भी पढ़ें: Animal Box Office Day 38: 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई ऐसी तबाही, 38वें दिन कलेक्शन में इतना बड़ा उछाल