'कौन शाहरुख खान? 2050 तक कोई नहीं रखेगा याद', Vivek Oberoi के बयान पर छिड़ी बहस!
Vivek Oberoi On Shahrukh Khan: शाहरुख खान को लेकर विवेक ओबेरॉय ने कुछ ऐसा कहा है कि, जिससे किंग खान के फैंस खफा हो सकते हैं। अब क्या है कहा है विवेक ओ ...और पढ़ें

विवेक ओबेरॉय ने शाहरुख को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान!
HighLights
शाहरुख को लेकर ये क्या कह गए विवेक ओबेरॉय?
कहा- '2050 तक शाहरुख को सब भूल जाएंगे'
विवेक के बयान के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को लेकर लोगों में किस कदर दीवानगी है, ये हम और आप अच्छे से जानते हैं। शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक में फैली हुई है। हर कोई शाहरुख के साथ काम करना चाहता है और यही वजह है कि शाहरुख को सुपरस्टार का खिताब मिला हुआ है। इसी बीच अब शाहरुख को लेकर विवेक ओबेरॉय ने कुछ ऐसा कहा है कि, जिससे किंग खान के फैंस खफा हो सकते हैं। अब क्या है कहा है विवेक ओबेरॉय ने, चलिए आपको बताते हैं...
2050 तक शाहरुख खान को कोई नहीं रखेगा याद?
दरअसल विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी फिल्म 'मस्ती 4' के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इसी बीच विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहरुख और बाकी स्टार्स के स्टारडम पर बात की कि आखिरकार कैसे आज बदलती युवा पीढ़ी लोगों को भूलती जा रही है। विवेक ओबेरॉय ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा है कि,
''आजकल पुराने जमाने जैसे 1960 के दशक की फिल्मों या उस वक्त कि स्टार्स के बारे में ज्यादा किसी को जानकारी नहीं है। ना ही किसी को इससे ज्यादा फर्क पड़ता है। सबको इतिहास में ही दर्ज होना है। 2050 में शायद लोग ये भी पूछेंगे कि कौन शाहरुख खान? तब शायद सब शाहरुख खान को भी भूल जाएंगे।''
यह भी पढ़ें- रोड की शूटिंग के दौरान Vivek Oberoi का हुआ था भयानक एक्सीडेंट, एक्टर बोले- 'मर ही गया था...'
'राज कपूर को नहीं जानते होंगे रणबीर के फैन'
विवेक ओबेरॉय ने ये भी कहा कि बदलती जनरेशन के साथ चीजें भी बदलती हैं। लोगों की पसंद भी बदल जाती है। विवेक ने ये भी कहा कि,
रणबीर कपूर के फैंस शायद आज ये नहीं जानते होंगे कि उनके दादाजी राज कपूर कौन हैं। हम और आप तो उन्हें सिनेमा का भगवान कहते हैं, लेकिन रणबीर कपूर के यंग फैंस शायद उन्हें पहचानते भी नहीं होंगे।
वहीं बात शाहरुख खान की करें तो शाहरुख ने हाल ही में अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। वहीं विवेक के इस बयान से सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। जल्द ही विवेक मस्ती 4 में नजर आएंगे। इसके अलावा विवेक के पास कई और फिल्में भी हैं, जिनमें वो दिखाई देंगे।