Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rahul Gandhi के 'पायलट को प्लेन से होना चाहिए आगे' बयान पर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ली चुटकी, पढ़ें पूरी खबर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 22 Jan 2023 02:04 PM (IST)

    Vivek Agnihotri On Rahul Gandhi विवेक अग्निहोत्री ने राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर कर मजाक उड़ाया है। इसमें राहुल गांधी हवाई जहाज उड़ाने के बारे में बात ...और पढ़ें

    Vivek Agnihotri On Rahul Gandhi: विवेक अग्निहोत्री फिल्म निर्देशक है।
    Vivek Agnihotri On Rahul Gandhi: विवेक अग्निहोत्री फिल्म निर्देशक है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vivek Agnihotri On Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में भाग ले रहे हैं। अब इस पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह प्लेन उड़ाने के बारे में बात कर रहे हैं। साथ ही वह उड़ान के बारे में भी बता रहे हैं। उनके इस वीडियो को शेयर करते हुए फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने चुटकी ली है। उन्होंने इसके साथ लिखा है कि वह अभी उड़ रहे हैं और उनका रविवार बन गया है।

    विवेक रंजन अग्निहोत्री ने राहुल गांधी के वीडियो पर चुटकी ली है

    विवेक रंजन अग्निहोत्री ने राहुल गांधी के एक वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। इसमें राहुल गांधी पायलट की मानसिकता के बारे में बात कर रहे हैं, जब वह प्लेन उड़ा रहा होता है। उन्होंने यह बातें भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कही है। विवेक रंजन अग्निहोत्री के बातें पढ़कर ऐसा लग रहा है कि वे यह कहना चाह रहे हैं कि राहुल गांधी क्या कह रहे हैं यह खुद उन्हें समझ नहीं आ रहा है। कई लोगों ने उनकी बात की सराहना की है।

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan से फैन ने 'पठान' की दो टिकटें मांगी फ्री, मिला मजेदार जवाब, पढ़ें पूरी खबर

    विवेक अग्निहोत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरा रविवार बन गया'

    विवेक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरा रविवार बन गया। मैं अभी उड़ रहा हूं। क्या आप भी उड़ रहे हो।' यह वीडियो सिद्धार्थ आलम्बायन के इंटरव्यू का है। जहां वह राहुल गांधी से पूछ रहे हैं कि पायलट बनकर कैसा लगता है। उन्होंने यह भी कहा है कि वे पायलट बनना चाहते हैं। इसपर राहुल ने कहा कि उन्होंने अपने अपने पिता से प्लेन उड़ाना सीखा है।

    यह भी पढ़ें: Bade Miyan Chote Miyan में नजर आएंगे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ, मुंबई में हुआ फिल्म का मुहूर्त

    राहुल गांधी इन दिनों जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा पर है

    राहुल गांधी इन दिनों जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा पर है जो कि 7 सितंबर 2022 से शुरू हुई है। इसमें अब तक कमल हासन, अमोल पालेकर और पूजा भट्ट जैसे कलाकार भाग ले चुके हैं। विवेक रंजन अग्निहोत्री की जल्द फिल्म द वैक्सीन वॉर रिलीज होनेवाली है। इसमें अनुपम खेर, नाना पाटेकर और पल्लवी जोशी की अहम भूमिका होगी।

    खबरें और भी