Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड को लेकर वहीदा रहमान की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, देव आनंद के लिए कही ये बात

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 04:12 PM (IST)

    Dada Saheb Phalke Award 2023 हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान के लिए 26 सितंबर का दिन बेहद स्पेशल रहने वाला है। आज वहीदा रहमान को दादा साहे ...और पढ़ें

    वहीदा रहमान ने दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड पर कही ये बात (Photo Credit-Jagran)
    वहीदा रहमान ने दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड पर कही ये बात (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड को लेकर बोलीं वहीदा रहमान
    2. देव आनंद को लेकर वहीदा ने कही ये बात
    3. देव आनंद के साथ वहीदा ने इन फिल्मों में किया काम

     नई दिल्ली जेएनएन: Waheeda Rehman On Dada Saheb Phalke Award 2023: सूचना और प्रसारण मंत्रालय के मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से आज हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुने जाने का ऐलान किया गया है।

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री के सफल योगदान को मद्देनजर रखते हुए उन्हें ये खास सम्मान दिया जाएगा। इस बीच दादा साबेह फाल्के अवॉर्ड्स के लिए चयनित होने के बाद 'कुली' मूवी एक्ट्रेस की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। साथ ही एक्ट्रेस ने दिवंगत एक्टर देव आनंद को लेकर भी बड़ी बात कही है।

    दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड को लेकर बोलीं वहीदा रहमान

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान वहीदा रहमान ने दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स 2023 को लेकर खुलकर बात की है। वहीदा रहमान ने बताया है- ''आज मुझे दोहरी खुशी का अनुभव हो रहा है। जो तोहफा देव आनंद साहब को मिलना था, आज उनकी जयंती पर वह सम्मान मुझे मिला है।'' बता दें कि देव साहब को दादा फाल्के अवॉर्ड साल 2002 में ही मिल गया था। 

    इस तरह से दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चयन किए जाने पर वहीदा रहमान ने अपनी दिल की बात कही है। देव आनंद की 100वीं जयंती के मौके पर वहीदा ने इस खास सम्मान को हासिल करने पर अपनी खुशी जताई है।

    खबरें और भी

    मालूम हो कि वहीदा रहमान और देव आनंद साहब ने एक साथ कई शानदार फिल्मों में किया था। जिनमें 'गाइड, बाजी, चौदवीं का चांद, काला बाजार और सी.आई.डी' जैसी एक से एक सफल फिल्मों के नाम शामिल हैं।

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय के मंत्री अनुराग ठाकुर ने की घोषणा

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय, खेल मंत्रालय और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने मगंलवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल इस बात की जानकारी दी है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से बॉलीवुड अदाकारा वहीदा रहमान को इस बार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

    इसके साथ ही अनुराग ने हिंदी सिनेमा में वहीदा के योगदान को लेकर उनकी काफी प्रशंसा की है, जिसको आप इस ट्वीट में आसानी से देख सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Dev Anand Birth Anniversary 2023: एक्टिंग के अलावा पढ़ाई में भी अव्वल थे देव आनंद, जानिए एजुकेशन डिटेल्स