विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड छोड़ने का किया था फैसला, फिर एक किरदार ने बदल दिया फैसला, अब इंडस्ट्री में चमक रहा नाम

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Sat, 31 May 2025 04:00 PM (IST)

बॉलीवुड में सपने सच करना आसान नहीं। कई लोग कोशिश करते हैं लेकिन कुछ ही कामयाब होते हैं। आज हम ...और पढ़ें

बॉलीवुड छोड़ना चाहती थी 31 साल की हसीना (Photo Credit- Instagram)
बॉलीवुड छोड़ना चाहती थी 31 साल की हसीना (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. बॉलीवुड छोड़ना चाहती थी मशहूर हसीना
  2. 1 रोल की वजह से बदल लिया था फैसला
  3. आलिया भट्ट के साथ करने वाली हैं काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री वामिका गब्बी हाल ही में फिल्म भूल चूक माफ में राजकुमार राव के साथ नजर आईं। 31 साल की वामिका ने 13 साल की उम्र से एक्टिंग शुरू कर दी थी और इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ काम किया। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि एक समय वह बॉलीवुड छोड़ने वाली थीं, लेकिन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 में मिले एक छोटे रोल ने उन्हें फिर से एक्टिंग के प्रति प्यार जगाया।

इम्तियाज अली के सेट से शुरूआत

भूल चूक माफ के प्रमोशन के दौरान वामिका ने अपने शुरुआती दिनों को याद किया। वह इम्तियाज अली की फिल्मों में बैकग्राउंड आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थीं। उन्होंने बताया, “मैं इम्तियाज सर के सेट पर उनकी फिल्ममेकिंग को ध्यान से देखती थी। जब वी मेट (2007) की शूटिंग के दौरान मैं सातवीं कक्षा में थी। शाहिद कपूर और करीना कपूर खान को देखकर मैंने सेट का माहौल और एक्टिंग सीखी।”

ये भी पढ़ें- सिर्फ 3 एपिसोड में के साथ हो गई सुपरहिट, 7 भाषाओं में धूम मचाने वाली ये सीरीज बनीं 2025 की सबसे बड़ी हिट

लव आज कल का यादगार पल

वामिका ने लव आज कल (2009) के एक किस्से को साझा किया। उन्होंने कहा, “इम्तियाज सर ने मुझे ईमेल के जरिए शूट के लिए बुलाया। शूटिंग के दौरान मेरा जन्मदिन था। मैं सिर्फ बैकग्राउंड आर्टिस्ट थी, लेकिन सेट पर मेरे लिए केक मंगवाया गया। सबने मिलकर मेरा बर्थडे मनाया, जो मेरे लिए बहुत खास था।”

बॉलीवुड छोड़ने का बनाया था मन

वामिका ने बताया कि 2019 में उनका करियर ठहर सा गया था। “मैं कुछ फिल्में कर रही थी, लेकिन मुझे न मजा आ रहा था, न कुछ नया सीखने को मिल रहा था। मैंने सोच लिया था कि एक्टिंग छोड़ दूंगी। तभी 83 का ऑफर आया। मैं छोटे रोल नहीं करना चाहती थी, लेकिन लंदन में शूटिंग और नया अनुभव लेने के लिए मैंने हां कर दी।”

83 ने बदली राह

कबीर खान के निर्देशन में बनी 83 में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम और अन्य सितारे थे। वामिका का रोल छोटा था, लेकिन इसने उन्हें एक्टिंग के प्रति फिर से उत्साहित किया। अब वह जल्द ही YRF की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में धमाल मचाएंगी Salman Khan की ये एक्ट्रेस, टीजर शूट पर भी आई जानकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।