Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    War 2: जूनियर एनटीआर के फैंस को मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, जन्मदिन पर देखेंगे स्पाई यूनिवर्स में एक्टर की पहली झलक

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 18 May 2025 09:17 AM (IST)

    ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया है। इस समय दर्शक स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म वॉर 2(War 2) ...और पढ़ें

    ऋतिक रोशन की स्टोरी ने मचाई खलबली (Photo Credit- X)
    ऋतिक रोशन की स्टोरी ने मचाई खलबली (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. ऋतिक रोशन की स्टोरी ने मचाई खलबली
    2. एनटीआर के जन्मदिन पर मिलेगा तोहफा
    3. वॉर 2 में अहम भूमिका निभा रहे अभिनेता

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। War 2 Teaser Release Update: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर वॉर के सीक्वल वॉर 2 में भीड़ने वाले हैं। फिल्म में दोनों को साथ में देखने के लिए ऑडियंस बेताब है। मेकर्स ने भी फिल्म पर काफी मेहनता की है ताकि सिल्वर स्क्रीन पर ये बेहद ग्रैंड दिख सके। फिल्म को लेकर आए दिन अपडेट्स सामने आते रहते हैं। मगर इस बार जो खबर सामने आई है उसे जानकार आपकी एक्साइटमेंट और भी ज्यादा हाई होने वाली है।

    ऋतिक रोशन ने दिया क्रेजी हिंट

    जानकारी के लिए बता दें कि काफी समय से फिल्म की टीम मूवी के टीजर लॉन्च पर काम कर रही थी। वॉर 2 इस साल का मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस बीच ऋतिक रोशन की स्टोरी से फिल्म के टीजर लॉन्च को लेकर हलचल मच गई है। मेकर्स वॉर 2 का टीजर रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने एक खास दिन तय किया है जिसकी हिंट ऋतिक ने दे भी दी है। 

    Photo Credit- Instagram

    अभिनेता ने अपनी स्टोरी में साउथ एक्टर एनटीआर को मेंशन करते हुए लिथा, 'हे एनटीआर, तुम जानते हो कि इस साल 20 मई को क्या होने वाला है? मेरा यकिन मानो इसकी तुमने उम्मीद भी नहीं की होगी।'

    ये भी पढ़ें- Hrithik Roshan की बहन ने घटाया 15 किलो वजन, फिर लटक गया चेहरा... ट्रोलिंग के बाद उठा लिया था ये कदम

    बता दें कि वॉर 2 में जूनियर एनटीआर नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। 20 मई को जूनियर एनटीआर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं तो मेकर्स ने शायद वॉर 2 के टीजर के लिए इसी तारीख को फाइनल कर लिया है। हालांकि अभी तक इसका ऐलान नहीं किया गया है। फैंस बस जूनियर एनटीआर के बर्थडे का इंतजार कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    Photo Credit- X

    कियारा आडवाणी निभाएंगी अहम रोल

    वॉर 2 में ऋतिक रोशन रॉ एजेंट मेजर कबीर धलीवाल के रूप में वापसी करेंगे तो वहीं जूनियर एनटीआर विलेन के किरदार में रंग जमाने वाले हैं। वहीं कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए वाली है। वॉर को पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। बता दें वॉर 2 यशराज स्पाइ यूनिवर्स का हिस्साा है जिसका पहला पार्ट सुपरहिट साबित हुआ था।

    ये भी पढ़ें- War 2 में जबरदस्त तलवारबाजी करते नजर आएंगे Hrithik Roshan, सेट से लीक हुआ एक्टर का एंट्री सीन