Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    44 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस ने किया ऐसा योगा पोज़, लोग बोले- ‘हम तो नॉर्मल भी नहीं कर सकते’

    By Nazneen AhmedEdited By:
    Updated: Fri, 09 Jul 2021 12:08 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों से एक हैं। पूजा भले ही पर्दे से दूरी बना चुकी हैं लेकिन एक्ट्रेस अपनी फोटोज़ और वीडियो की ...और पढ़ें

    Photo credit - Pooja batra Instagram account Photo
    Photo credit - Pooja batra Instagram account Photo

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों से एक हैं। पूजा भले ही पर्दे से दूरी बना चुकी हैं, लेकिन एक्ट्रेस अपनी फोटोज़ और वीडियो की वजह से काफी चर्चा में रही हैं। पूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी हॉट फोटोज और वीडियोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। 44 साल की उम्र में भी पूजा जितनी हॉट और फिट लिगती हैं उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। पूजा अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं इसलिए वो नियमित रूप से योग करती हैं जो उन्हें फिट और फ्रेश रखता है।

    हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर योगा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो शीर्षासन करती नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूजा एक गार्डन एरिया में ग्रीन कलर के योगा आउटफिट में नज़र आ रहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने चेहरे को कैमरे के दूसरी तरफ कर रखा  है और वो शीर्षासन वाली मुद्रा में नज़र आ रही हैं। पूजा की फिटनेस देखकर फैंस भी हैरान हो गए हैं और वीडियो पर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस के पति नवाब शाह ने भी पूजा के वीडियो पर कमेंट  किया और उन्हें 'अमेजिंग' बताया है। देखें वीडियो।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Pooja Batra Shah (@poojabatra)

    वैसे आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब पूजा बत्रा अपने किसी पोस्ट की वजह से चर्चा में आई हों। इससे पहले भी वह अपनी कई हॉट तस्वीरें पोस्ट कर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने व्हाइट कलर की बिकिनी पहने स्वीमिंग पूल में चिल करती एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक थी। इस ड्रेस के साथ उन्होंने रेड कलर के ईयररिंग्स पहनी थी। ये तस्वीर उनके फैंस को काफी पसंद आई थी। इस बिकीनी में पूजा ने अपने नवाब शाह के साथ भी एक फोटो शेयर किया था।

    खबरें और भी