विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'उड़ता पंजाब' का देखिए ट्रेलर, शाहिद-आलिया ड्रग्स की चपेट में, करीना हैं डॉक्टर

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 17 Apr 2016 10:38 AM (IST)Updated: Sun, 17 Apr 2016 11:52 AM (IST)

शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'उड़ता पंजाब' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पंजाब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'उड़ता पंजाब' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में ड्रग्स के शिकार युवाओं की कहानी है। शाहिद इसमें टॉमी सिंह नामक एक रॉकस्टार की भूमिका में हैं, जबकि आलिया एक बिहारी मजदूर लड़की के किरदार में नजर आएंगी। इसमें आलिया का लुक भी चौंकाने वाला है। वो और शाहिद दोनों ही ड्रग्स एडिक्ट होते हैं।

शाहिद कपूर ने वाइफ मीरा को लेकर इस बात की कर दी पुष्टि

वहीं करीना एक डॉक्टर की भूमिका निभा रही हैं, जो शहर में अपनी प्रैक्टिस छोड़कर ड्रग्स का आदि हो चुके युवाओं को सुधारने के लिए पंजाब के ग्रामीण इलाकों में चली आती हैं। जबकि दिलजीत एक पुलिस वाले की भूमिका में होंगे। अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित यह फिल्म 17 जुन को रिलीज होने वाली है।

'उड़ता पंजाब' से शाहिद, आलिया, करीना, दिलजीत का फर्स्ट लुक यहां देखें

इससे पहले सभी कलाकारों के लुक व फिल्म के पोस्टर सामने आ चुके हैं, जो दर्शकों के बीच इसे देखने के लिए उत्सुकता पैदा करने वाले हैं। शनिवार रात रिलीज हुआ ट्रेलर भी हिट हो गया है। यू-ट्यूब पर अब तक इसे नौ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।