विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Inspector Zende आए पसंद? तो बॉलीवुड के इन आइकॉनिक पुलिस ऑफिसर की फिल्मों को बिल्कुल भी ना करें मिस

Published: Fri, 05 Sep 2025 10:07 PM (IST)

मनोज बाजपेयी ने इंस्पेक्टर झेंडे में मधुकर झेंडे बनकर दर्शकों का दिल जीत लिया है। उन्होंने एक पुलिसवाले के किरदार ...और पढ़ें

इंस्पेक्टर झेंडे में मनोज बाजपेयी ने की शानदार एक्टिंग
इंस्पेक्टर झेंडे में मनोज बाजपेयी ने की शानदार एक्टिंग

HighLights

  1. इंस्पेक्टर झेंडे में मनोज बाजपेयी ने की शानदार एक्टिंग
  2. बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने भी निभाया पुलिस का किरदार
  3. जरूर देखें बॉलीवुड के इन आईकॉनिक पुलिस ऑफिसर को

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी फिल्म इंस्पेक्टर झेंडे में इंस्पेक्टर मधुकर झेंडे के रूप में दिल जीत रहे हैं। एक पुलिसवाले की अपनी भूमिका में उन्होंने पूरी तरह से जान फूंक दी है। एक सीरियल किलर का पीछा करते हुए शानदार कॉमेडी टाइमिंग और किरदार की मासूमियत को बरकरार रखने में वे कामयाब हुए हैं। पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड ने हमें कुछ आईकॉनिक पुलिसवाले दिए हैं जिन्होंने अपने साहस और कॉमेडी से पर्दे पर धूम मचाई है। अगर आपको इंस्पेक्टर झेंडे में मनोज बाजपेयी का किरदार पसंद आया तो आपको इन आईकॉनिक पुलिसवालों को जरूर देखना चाहिए।

इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे - दबंग

सलमान खान ने दबंग में इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे के रूप में एक मजाकिया, तेजतर्रार और शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ दिल जीता था। सलमान खान का किरदार बॉलीवुड के आईकॉनिक पुलिस ऑफिसर्स में से एक है।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

यह भी पढ़ें- 5 Reasons To Watch Inspector Zende: मिस किया तो होगा दुख, 5 कारणों से मस्ट वॉच है मनोज बाजपेयी की कॉमेडी-थ्रिलर

डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी - दिल्ली क्राइम

रियल लाइफ की डीसीपी छाया शर्मा से इंस्पायर्ड शांत और गंभीर किरदार को वर्तिका चतुर्वेदी ने पर्दे पर उताया। भारतीय वेब सीरीज के इतिहास में सबसे सराहनीय पुलिस किरदारों में से एक बन गईं। इस शो ने 2020 में बेस्ट ड्रामा सीरीज के लिए इंटरनेशनल एमी पुरस्कार भी जीता।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

हाथीराम चौधरी - पाताल लोक

पाताल लोक में जयदीप अहलावत के किरदार को काफी सराहना मिली थी। जयदीप अहलावत के किरदार हाथीराम को इंडियन वेब सीरीज में सबसे आईकॉनिक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम - सिंघम

जब आईकॉनिक पुलिस ऑफिसर की बात हो रही हो और अजय देवगन की सिंघम की बात ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स की सिंघम फ्रैंचाइजी में अजय देवगन इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम का पर्याय बन गए हैं। वह एक निडर, नेकदिल पुलिस अधिकारी हैं जो अपनी ईमानदारी से भ्रष्ट राजनेताओं से लोहा लेते हैं।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय - मर्दानी

मर्दानी में रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड में सबसे प्रभावशाली महिला पुलिस भूमिकाओं में से एक निभाई है की। उन्होंने शिवानी शिवाजी रॉय का दमदार किरदार निभाकर कई महिलाओं को प्रेरित किया।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

इंस्पेक्टर विक्रम राठौर - राउडी राठौर

राउडी राठौर में अक्षय कुमार ने एक पुलिसवाले के रूप में अपने एक्शन से दर्शकों को खूब प्रभावित किया। एक मसाला एक्शन ड्रामा में उनका किरदार वाकई तारीफे काबिल था।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

आईजी मीरा देशपांडे - दृश्यम

आईकॉनिक पुलिस ऑफिसर के रूप में ना सिर्फ एक्टर्स बल्कि एक्ट्रेसेस ने भी अपना दमखम दिखाया है और उनमें से ही एक हैं तब्बू जिन्होंने अजय देवगन की दृष्यम में एक दमदार महिला पुलिस अफसर का किरदार निभाया और दर्शकों से तारीफ भी बटोरी।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

यह भी पढ़ें- कौन हैं Inspector Zende? चार्ल्स शोभराज को दो बार किया था अरेस्ट, रियल लाइफ से कितनी है अलग है फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।