Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Welcome 3 में नहीं दिखेंगी 'उदय शेट्टी और मजनू भाई' की जोड़ी? निर्देशक ने बताई फिल्म से बाहर होने की वजह

    Updated: Thu, 11 Dec 2025 06:36 PM (GMT+05:30)

    Welcome To The Jungle: सुपरस्टार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड मूवी वेलमक टू द जंगल में फिल्मी सितारों की भरमार है। लेकिन इसमें वेलकम फ्रेंचाइजी के चहेत ...और पढ़ें

    नाना पाटेकर और अनिल कपूर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    नाना पाटेकर और अनिल कपूर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. वेलकम टू द जंगल का सबको इंतजार

    2. अक्षय कुमार की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म

    3. ये निर्देशक कर रहा वेलकम 3 का डायरेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल की चर्चा लंबे समय से चल रही है। इस मूवी में अक्षय के अलावा हिंदी सिनेमा के कई कलाकारों की भरमार है। हैरानी वाली बात ये है कि वेलकम 3 में नाना पाटेकर और अनिल कपूर इसका हिस्सा नहीं हैं। इस पर अब फिल्म के निर्देशक ने खुलकर बात की है। 

    क्यों नजर नहीं आएंगे उदय और मजनू भाई

    अपनी आगामी एडवेंचर कॉमेडी वेलकम टू द जंगल के लिए अहमद खान ने अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी समेत कई सितारों को जोड़ा है, जो हाल के वर्षों में शायद सबसे बड़ी स्टारकास्ट है। हालांकि वेलकम फ्रेंचाइज के पहले दो भागों का अहम हिस्सा रहे अनिल कपूर (मजनू) और नाना पाटेकर (उदय) इसके तीसरे भाग में नजर नहीं आएंगे।

    welcome3 (1)

    यह भी पढ़ें- 'नो एंट्री 2' पर आया बड़ा अपडेट...Akshay Kumar पर फिर लगाया दांव, अनीस बज्मी का खुलासा!

    इस संदर्भ में एक साक्षात्कार में अहमद ने कहा कि इसमें दिक्कत क्या है? बागी 4 मैंने नहीं बनाई, किसी और (ए. हर्षा) ने बनाई। मैं वेलकम 3 बना रहा हूं और वेलकम व वेलकम बैक के निर्देशक अनीस बज्मी ने भूल भुलैया 2 और 3 बनाई हैं। भूल भुलैया का पहला भाग प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था। उनका मानना है कि कास्ट और निर्देशक में बदलाव से फ्रेंचाइजी में ताजगी आती है।

    welcome3

    वह कहते हैं कि वेलकम में अक्षय कुमार थे, वेलकम बैक में जान अब्राहम थे। भूल भुलैया में अक्षय थे, अब भूल भुलैया 2 और 3 में कार्तिक आर्यन हैं। वह आगे कहते हैं कि किसी चीज को आप एक हद तक ही खींच सकते हैं, उसके बाद वह टूट जाती है। हर फिल्म की अपनी सीमाएं होती हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी की नहीं। खिलाड़ी फिल्मों की कई कड़ियां आईं, पर किसी खिलाड़ी का दूसरे से सीधा संबंध नहीं था। इसी तरह वेलकम में सीक्वल में जान ने अक्षय की जगह ली, वहीं कहानी की कड़ी टूट गई। अब अक्षय फिर लौट आए हैं। तो यह वेलकम है, लेकिन और भी बड़ी कास्ट के साथ।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल

    वैसे तो वेलकम टू द जंगल को इसी साल क्रिसमस के आस-पास रिलीज किया जाना था। लेकिन फिलहाल इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का एलान होना बाकी है। माना जा रहा है कि अगले साल मध्य में इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें- Akshay Kumar ने किया Dhurandhar का रिव्यू, फिल्म को लेकर कह दी ये बड़ी बात