Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Welcome To The Jungle Box Office: एडवांस बुकिंग में ही अक्षय कुमार की फिल्म ने गाड़े झंडे, उड़ी मेकर्स की नींद

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 06:12 PM (IST)

    अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने एडवांस बुकिंग में कमाल कर दिया है। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) आने वाले 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस के बीच मूवी को लेकर एक्साइटमेंट है और वो इसे पर्दे पर देखने के लिए बेचैन हैं।

    वहीं अब दो दिन पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। एक अनुमान के मुातबिक फिल्म पहले दिन शानदार ओपनिंग ले सकती है। ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला के अनुसार फिल्म ने 25 जून को रखे गए पेड प्रिव्यू और एडवांस बुकिंग को मिलाकर पहले ही 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle के लिए अक्षय ने बनाया मास्टर प्लान, क्या Dhurandhar 2 की तरह बॉक्स ऑफिस पर काटेगी बवाल?

    इस हिसाब से शुरुआती आंकड़े इस मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म के लिए अच्छा रिस्पॉन्स दिखा रहे हैं।

    किस फिल्म से होगी टक्कर?

    रमेश बाला ने ये सारी बातें एनडीटीवी के हवाले से कही। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर इम्तियाज़ अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को कड़ी टक्कर देगी, तो बाला ने कहा कि दोनों फिल्में अलग-अलग तरह के दर्शकों के लिए हैं। उन्होंने कहा, "दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं, इसलिए दोनों साथ-साथ चल सकती हैं।"

    Akshay (62)

    वेलकम टू द जंगल को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की तरफ से UA 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है।

    कितने स्टार्स आएंगे नजर?

    फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह और उर्वशी रौतेला हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle में अक्षय कुमार का डबल धमाल, एक्टर के अलावा निभाई ये बड़ी जिम्मेदारी