Welcome To The Jungle में भोजपुरी स्टार बन अक्षय उड़ाएंगे गर्दा, Ghis-Ghis गाने ने इंटरनेट पर काटा बवाल
अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के नए गाने 'घिस घिस घिस' में एक मजेदार भोजपुरी अभिनेता के किरदार में नजर आ रहे हैं। ...और पढ़ें

भोजपुरी स्टार बन अक्षय ने उड़ाया गर्दा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों जमकर वाहवाही लूट रहे हैं। एक तरफ खिलाड़ी कुमार ने हाल ही में भूत बंगला में काम करके बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया है, वहीं अब अक्षय जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने वाले हैं।
फिल्म के टीजर-पोस्टर्स और गाने रिलीज हो रहे हैं और इसी बीच हाल ही में अक्षय के रोल का भी खुलासा हुआ है तो वहीं फिल्म का एक नया गाना भी आया है।
भोजपुरी गाने में छाए खिलाड़ी कुमार
हाल ही में फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle Songs) के नए गाने 'घिस घिस घिस' (Ghis Ghis Ghis Song) में अक्षय का अब तक का सबसे पागलपन भरा और मजेदार अवतार देखने को मिल रहा है, जहां वह एक भोजपुरी एक्टर के किरदार में हैं।
गाने में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग करते नजर आते हैं, जहां उनका किरदार पूरी तरह मसालेदार भोजपुरी अभिनेता के अंदाज में दिखाई देता है। चमकदार कपड़े, दमदार स्टाइल और जबरदस्त स्वैग के साथ अक्षय का यह अवतार दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है।
गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस खासतौर पर अक्षय कुमार के अतरंगी भोजपुरी अभिनेता अवतार और इसके मजेदार फिल्मी माहौल को खूब पसंद कर रहे हैं। इंटरनेट पर लोग इस सीक्वेंस की तुलना भोजपुरी मसाला फिल्मों के स्पूफ से कर रहे हैं, जिसमें जानबूझकर ओवर-द-टॉप ड्रामा और फुल एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया गया है। गाने में अक्षय के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी नजर आईं हैं।
खबरें और भी
फिल्म में अक्षय का अतरंगी अंदाज
आपको बता दें कि फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) में अक्षय कुमार का किरदार रंगीन और मसालेदार है। दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है अक्षय की बेझिझक कॉमिक टाइमिंग और उनका पूरी तरह किरदार में डूब जाना। जिस दौर में ज्यादातर स्टार्स थोड़ा सेफ प्ले करने वाले कैरेक्टर्स को चुनते हैं, वहां अक्षय बिना किसी झिझक के फिर से अपनी उसी पुराने अंदाज में लौट आए हैं।
बताया जा रहा है कि फिल्म में अक्षय का कॉमेडी का डबल डोज देंगे और एक भोजपुरी कैरेक्टर को भी प्ले करते दिखेंगे। वहीं फिल्म में अक्षय डबल रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे।
फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडेय, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर जी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे कलाकार नजर आएंगे।
अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।