Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Welcome to the Jungle की शूटिंग करने में निर्देशक के छूटे थे पसीने, 36 एक्टर्स के साथ करनी पड़ी थी 75 शिफ्ट्स

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 11:02 AM (IST)

    वेलकम टू द जंगल जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान ने बताया कि 36 एक्टर्स के साथ उन्होंने शूटिंग कैसे क ...और पढ़ें

    'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग नहीं थी आसान/ फोटो- Instagram

    'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग नहीं थी आसान/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बागी 2 और बागी 3 जैसी एक्शन फिल्में बना चुके निर्देशक व डांस कोरियोग्राफर अहमद खान निर्देशित फिल्म वेलकम टू द जंगल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जब अहमद निर्देशन करते हैं, तो अपने गानों की कोरियोग्राफी के लिए वह दूसरे कोरियोग्राफर को लेते हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि वह फिल्म पर पूरा ध्यान देना चाहते हैं।

    अहमद खान ने अपनी फिल्म के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और मेहनत को दर्शाते हुए कहा कि वह हमेशा अपने काम में उत्कृष्टता की तलाश में रहते हैं। "वेलकम टू द जंगल" उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है।

    इसलिए एक्शन से कॉमेडी की ओर बढ़े

    एक्शन से कॉमेडी की ओर बढ़ने पर अहमद खान ने कहा कि इंडस्ट्री में कलाकारों को अक्सर टाइपकास्ट कर दिया जाता है। कोरियोग्राफर के रूप में मैंने कॉलेज, रोमांटिक, शादी, होली और भावुक हर तरह के गीत किए। बागी 2 और बागी 3 के बाद वेलकम टू द जंगल मिली तो उन्होंने सोचा कि कॉमेडी में भी पूरी ताकत झोंककर खुद को नए अंदाज में साबित किया जाए।

    _ (80)

    यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने फ्लाइट में चट कर डाली रसमलाई और तड़का दाल, दिशा पाटनी ने पिता से मंगवाया था घर का खाना

    36 कलाकारों के साथ कठिन थी शूटिंग

    36 कलाकारों के साथ काम करने पर अहमद खान ने बताया कि वेलकम टू द जंगल की शूटिंग उन्होंने 75 शिफ्ट में पूरी की। हर शिफ्ट आठ घंटे की थी, जिसमें एक घंटा लंच का होता था। कलाकारों के मैनेजर, मेकअप, हेयर, कॉस्ट्यूम और अन्य स्टाफ के कारण सेट खाली कराने में ही करीब 40 मिनट लग जाते थे।

    खबरें और भी

    पब्लिक को हल्के में नहीं लेना चाहिए

    अहमद खान ने कहा कि सिनेमा के खत्म होने की बातें 30 साल से सुनते आ रहे हैं, लेकिन फिल्म कारोबार लगातार बढ़ा है। उनके मुताबिक, धुरंधर ने फिल्मों की लंबाई और यूए सर्टिफिकेट जैसी धारणाएं तोड़ दी हैं। धुरंधर और एनिमल में ये पारंपरिक फॉमूले नहीं थे, फिर भी दर्शकों ने उन्हें सराहा। उन्होंने कहा कि हम अक्सर सोचते हैं कि यह नहीं दिखा सकते या वह संवाद नहीं बोल सकते, लेकिन पब्लिक को हल्के में नहीं लेना चाहिए और लगातार अच्छा काम करते रहना चाहिए। सिनेमा हमारे लिए एक परंपरा की तरह हैं, जहां फिल्में देखना, पॉपकॉर्न खाना यह सब होता रहा है।

    _ (81)

    बेटे को जल्द करेंगे लॉन्च

    अहमद खान ने बताया कि बेटे अजान खान की फिल्मों की तैयारी अंतिम चरण में है और सितंबर-अक्टूबर के आसपास उनकी फिल्म शुरू हो सकती है। दो परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिनमें से एक का निर्देशन वह स्वयं करेंगे। उन्होंने कहा कि डांस मास्टर होने के नाते वह बेटे के काम का निष्पक्ष मूल्यांकन करते हैं और खराब प्रदर्शन पर टोकते हैं। अजान डांस व एक्शन में अच्छे हैं, लेकिन मैं नया करने, खुद को बेहतर साबित करने व हर चुनौती के लिए तैयार रहने की सलाह देता हूं।

    यह भी पढ़ें- सेंसर बोर्ड ने Welcome to the Jungle से हटवाए 18 सीन्स, सेंशुअल-बिकिनी शॉट में भी बदलाव; इतने घंटे की होगी मूवी