Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Welcome 3: शुरू हुई 'वेलकम 3' की शूटिंग, Akshay Kumar को कोड़े मारते दिखीं लारा दत्ता, वीडियो वायरल

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 06:39 PM (IST)

    Welcome To The Jungle फिल्म वेलकम 3 को लेकर बीते दिनों से सुर्खियां काफी तेज हैं। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर हाल ही में काफी चर्चा हुई है। इस बीच अक्ष ...और पढ़ें

    दोबारा शुरू हुई वेलकम 3 की शूटिंग (Photo Credit-Instagram)
    दोबारा शुरू हुई वेलकम 3 की शूटिंग (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. 'वेलकम 3' की रुकी शूटिंग हुई शुरू
    2. कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'
    3. अक्षय कुमार ने शेयर किया ये वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Welcome To The Jungle Shooting: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम 3' का नाम बीते समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म की रिलीज से पहले हाल ही में मेकर्स को लेकर काफी विवाद भी हुआ है, जिसके चलते 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग बीच में ही रोक दी गई थी।

    लेकिन अब इस फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू हो गई है और अक्षय कुमार ने इसका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म की अन्य स्टार कास्ट भी नजर आ रही है।

    'वेलकम 3' की रुकी शूटिंग हुई शुरू

    वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'वेलकम 3' को लेकर हर कोई बेताब है। इस मूवी से जुड़े लेटेस्ट अपडेट लगातार सामने आ रहे हैं। मौजूदा समय में 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसका खुलासा खुद अक्षय कुमार ने किया है।

    दरअसल बुधवार को अक्षय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि अक्षय कुमार वेलकम 3 की शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस लारा दत्ता, अरसद वारसी, दिशा पाटनी और फिल्म के अन्य कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    खास बात ये है वीडियो में लारा शूटिंग के दौरान अक्षय और अरसद पर कोड़े बरसाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन पर अक्षय कुमार ने लिखा है- ''मजेदार और पागलपंती से भरी चीजों से भरपूर इस यात्रा के लिए आप सभी की शुभकामनाओं की हमें जरूरत पड़ेगी। वेलकम टू द जंगल की शूटिंग शुरू होते ही मस्ती का माहौल शुरू हो जाता है।''

    कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'

    फिल्म की शूटिंग शुरू होते ही फैंस 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। निर्माता फिरोज ए नाडियाडवाला की इस मूवी की रिलीज डेट की तरफ गौर किया जाए तो ये मूवी अगले साल क्रिसमस के मौके पर 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मल्टी स्टारर फिल्म में कॉमेडी का ओवरडोज देखने को मिलेगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Welcome to the Jungle से छटे विवादों के बादल, रुकी शूटिंग इस दिन से होगी शुरू, पहला शेड्यूल यहां होगा शूट