Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bollywood: कहां से आया 'बॉलीवुड' शब्द, हिंदी सिनेमा के इतिहास में क्या है इसका असली मतलब?

    Updated: Tue, 22 Oct 2024 04:15 PM (IST)

    Bollywood Meaning देश की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री को बॉलीवुड (Bollywood) के नाम से भी जाना जाता है। सालों से इसी नाम के जरिए हिंदी सिनेमा जगत को दुनि ...और पढ़ें

    हिंदी सिनेमा कैसे बना बॉलीवुड (Photo Credit-Jagran)
    हिंदी सिनेमा कैसे बना बॉलीवुड (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. हिंदी सिनेमा का नाम कैसे पड़ा बॉलीवुड
    2. बॉलीवुड का असली मतलब क्या है
    3. कब और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जिस तरह से अंग्रेजी सिनेमा जगत को हॉलीवुड के नाम से जाना जाता है। ठीक उसी तरह से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को पूरी दुनिया में बॉलीवुड (Bollywood) के नाम से पहचाना जाता है। भारतीय सिनेमा जगत का इतिहास काफी गहरा है, जिसमें कई राज छिपे हुए हैं। उनमें से एक ये है कि आखिर हिंदी फिल्म उद्योग का नाम बॉलीवुड कैसे पड़ा था। 

    इसके ये पहचान कब और क्यों मिली थी। आज इस लेख में हम आपको बॉलीवुड शब्द के बारे में विस्तार से बताएंगे और इसका असली मतलब क्या होता है, उस पर गौर फरमाया जाएगा। 

    कैसे पड़ा बॉलीवुड नाम?

    सत्यजीत रे और बिमल रॉय जैसे दिग्गज निर्देशक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से नाता रखते थे। क्योंकि तत्कालीन बंगाल को अभिनय और कला का बड़ा केंद्र माना जाता था। आईएमडीबी की रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जाता है कि पश्चिम बंगाल में एक टॉलीगंज नाम का इलाका है, जहां उस वक्त फिल्मों की शूटिंग होती थी। आम भाषा में कहें तो वह एरिया बंगाल की फिल्म सिटी के तौर पर फेमस था। उसके आधार पर इस फिल्म इंडस्ट्री का नाम टॉलीवुड रखा गया था। 

    ये भी पढ़ें- एक ही अभिनेता ने निभाया था फिल्म में राम और सीता का किरदार, 107 साल पहले आया डबल रोल का कंसेप्ट

    इस हिसाब से हिंदी फिल्मों के लिए बॉम्बे, जो अब मुंबई के नाम से प्रसिद्ध है। हिंदी फिल्मों का बड़ा केंद्र रहा है। यही कारण है, जो हिंदी सिनेमा का नाम बॉलीवुड हो गया। हालांकि, बॉलीवुड का वुड अंंग्रेजी सिनेमा के हॉलीवुड से लिया गया है। 

    भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म कौन सी?

    हिंदी सिनेमा का इतिहास 100 साल से भी पुराना है। दादा साहेब फाल्के को फिल्म इंडस्ट्री का पितामह माना जाता है। उनके निर्देशन में आजादी से पहले 1913 में पहली हिंदी मूवी राजा हरिशचंद्र को रिलीज किया गया था। हालांकि, 1930 में बॉम्बे में हिंदी फिल्मों के लिए एक बड़ा साम्राज्य विकसित हुआ, जो अब तक बॉलीवुड के तौर पर कायम है। बता दें कि 1931 में भारतीय सिनेमा की पहली बोलती (टॉकी) फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम आलम-आरा था। जिसका निर्देशन अर्देशिर ईरानी ने किया था। 

    खबरें और भी

    • भारत की पहली फिल्म- राजा हरिशचंद्र (1913)

    • हिंदी सिनेमा की पहली बोलती मूवी- आला-आरम (1930)

    • बॉलीवुड के पहले निर्देशक - दादा साहेब फाल्के 

    कब मनाया जाता है वर्ल्ड बॉलीवुड डे?

    हिंदी सिनेमा की लोकप्रियता, कला-नृत्य का बड़ा मंच और विश्वभर के मनोरंजन जगत में अहम योगदान को मद्देनजर रखते हुए वर्ल्ड बॉलीवुड डे (World Bollywood Day) भी मनाया जाता है। बता दें कि हर साल 24 सितंबर को इसे पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया जाता है और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कामयाबी को गिनाया जाता है। इसके अतिरिक्त 20 सिंतबर को नेशनल सिनेमा डे यानी राष्ट्रीय फिल्म दिवस (National Cinema Day) भी मनाया जाता है। जिस दिन मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में 99 रुपये में टिकट का ऑफर मिलता है।

    वर्ल्ड सिनेमा डे- 24 सितंबर

    नेशनल सिनेमा डे- 20 सितंबर

    ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन की War 2 में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री, 500 करोड़ की फिल्म देकर मचाया था तहलका?