जब बारिश में 15 साल की Sridevi ने किया 55 साल के हीरो से रोमांस, भारी बवाल के बीच हिट हुआ था यह कल्ट गाना
दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी ने महज 15 साल की उम्र में 55 वर्षीय एक्टर के साथ एक गाने में रोमांस किया था। इस उम्र के अंतर पर विवाद के बावजूद, यह गाना और ...और पढ़ें

बारिश में भीगती 15 साल की श्रीदेवी ने जब किया 55 साल के एक्टर से रोमांस (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
15 साल की श्रीदेवी ने 55 साल के एक्टर से किया रोमांस
1979 में आई थी वो ब्लॉकबस्टर फिल्म
विवादों के बावजूद हिट हुआ था ये कल्ट गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी रही हैं, जिन्होंने खूब सफलता पाई। कुछ मुकाम तो ऐसे हासिल किए, जिन्हें तोड़ना शायद ही मुश्किल है और ऐसा ही नाम दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का था। श्रीदेवी ने हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा तक कई भाषाओं में काम किया, लेकिन क्या आपको पता है कि श्रीदेवी ने महज 15 साल की उम्र में अपने से लगभग तीन गुना ज्यादा उम्र वाले एक्टर के साथ रोमांस किया था।
जब 55 साल के हीरो से 15 की श्रीदेवी ने किया रोमांस
श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरूआत बेहद बचपन से ही कर दी थी। उन्होंने अपने करियर में में काम करना साउथ फिल्मों से शुरू किया था। इसके बाद धीरे-धीरे कहानी हिंदी फिल्मों तक आई और फिर उन्होंने वो किया, जो आजतक कोई नहीं कर पाया। हालांकि हिंदी फिल्मों में आने से पहले श्रीदेवी ने साउथ के सुपरस्टार एनटी रामाराव के साथ रोमांस किया था।
जी हां, जब श्रीदेवी ने एनटी रामा राव के साथ रोमांस किया तब वह महज 15 साल की थीं और उस वक्त NTR की उम्र 55 साल की थी। मतलब करीब 40 साल बड़े हीरो के साथ श्रीदेवी ने एक गाने की शूटिंग की थी।
कौन सी है वह फिल्म?
श्रीदेवी ने NTR के साथ जिस फिल्म में काम किया था असल में वह 1979 में आई तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वेटागाडु' (Vetagadu Full Movie) है। इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ NTR थे। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के एक गाने को लेकर हुई थी, जिसमें श्रीदेवी ने 55 साल के NTR के साथ एक गाने में रोमांस किया था।
खबरें और भी
फिल्म का गाना "आकु चाटु पिंदे तडे" (Aaku Chatu Song) काफी पॉपुलर हुआ था और इस गाने में श्रीदेवी और एनटीरामा राव एक गाने में रोमांस करते दिखे थे। बारिश में शूट हुआ यह गाना तो खूब हिट हुआ, लेकिन दोनों की कास्टिंग को लेकर खूब सवाल उठे थे। गाने में रोमांटिक केमेस्ट्री और गीले कपड़ों में डांस सीक्वेंस दिखाए गए थे।
हैरानी की बात तो यह है कि, इस फिल्म में केवल 8-9 साल की श्रीदेवी ने एनटीआर के पोती का किरदार निभाया था। साल 1972 में आई फिल्म 'बडी पंथुलु' (Badi Panthulu) में श्रीदेवी NTR की पोती के किरदार में थीं और महज कुछ सालों के भीतर ही उन्होंने उनकी प्रेमिका का किरदार भी निभाया।
हालांकि यह देखने और सुनने में काफी अजीब था, पर उस दौर में इस पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई, हालांकि सवाल जरूर उठे थे। भले ही फिल्म को लेकर विवाद हुए, लेकिन फिल्म हिट हुई, गाने हिट हुए और इसके बाद श्रीदेवी साउथ की बड़ी एक्ट्रेस बन गईं और फिर यहीं से हिंदी सिनेमा के लिए उनके द्वार खुले।