Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब बाइक पर सवार 50 लोगों ने किया था Taimur Ali Khan का पीछा, सैफ-करीना को लेना पड़ा था ये फैसला

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 02:22 PM (IST)

    करीना कपूर खान आज दो बेटों की मां हैं। उन्होंने पहले बेटे तैमूर अली खान को साल 2016 में जन्म दिया था। इसके बाद साल 2021 में छोटे बेटे जेह को जन्म दिया ...और पढ़ें

    Kareena Kapoor and Taimur ali khan (Photo Instagram)
    Kareena Kapoor and Taimur ali khan (Photo Instagram)

    HighLights

    1. करीना कपूर और सैफ अली खान ने 2012 में की थी शादी
    2. ये कपल आज दो बेटों के माता-पिता है
    3. पैपराजी में लग गई थी तैमूर अली को लेकर होड़

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  करीना कपूर और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान 8 साल के हो चुके हैं। जब से तैमूर का जन्म हुआ है तब से वो फेमस हो गए हैं। जब भी तैमूर घर से बाहर निकलते है तो पूरी लाइमलाइट चुरा लेते हैं। पैप्स भी उनकी एक झलक के लिए बेकरार रहते हैं। एक वक्त था जब तैमूर इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे।

    उनको कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजियों में होड़ लगी रहती थी, जिसके चलते कई बार सैफ-करीना को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं अब तैमूर को लेकर एक किस्सा काफी वायरल हो रहा है, जिसका खुलासा खुद एक सेलेब्रिटी फोटोग्राफर ने किया है।

    'हमने 24 घंटे उसका पीछा करना शुरू कर दिया'

    सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला हाल ही में यूट्यूबर ईशान को दिए इंटरव्यू में तैमूर के किस्से को याद किया। जो शायद आज से पहले किसी को नहीं पता था। वरिंदर चावला ने बताया कि, "हम तैमूर को उनके (सैफ अली खान और करीना के) आवास के बाहर देखते थे और उन्हें (करीना को) कोई आपत्ति नहीं थी। डिमांड बढ़ गई थी कि हम क्या करते? 24 घंटे उसके पीछे रहना शुरू कर दिया था।

    यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor के लाडले तैमूर के बर्ताव को लेकर जयदीप अहलावत ने कही ये बात, सुनकर हो जाएंगे हैरान

    वो स्कूल जाता था तो उसके पीछे जाते थे, ट्यूशन जा रहा था तो उसकी एक फोटो लेने के लिए पीछे जाते थे। जब वह खेल रहा था तब भी हम उसका पीछा करते थे। तभी करीना और सैफ ने हमसे स्कूल और ट्यूशन जैसी कुछ जगहों से दूर रहने का अनुरोध किया।"

    खबरें और भी

    जब अन्य लोगों ने किया था तैमूर का पीछा

    आगे वरिंदर ने बताया कि, एक बार मैं ही बाहर था और मैंने देखा कि तैमूर ट्यूशन जा रहा था। मैंने नोटिस किया कि 40-50 लोग उनकी बाइक का पीछा कर रहे हैं। ये देख मैं हिल गया। फिर किसी ने कहा आगे तमाशा देखिए। मैं ये देख डर गया और कहा ये गलत है।

     यहां तक कि तैमूर की नानी भी चिंतित हो गईं। सैफ ने हमें फोन किया और अनुरोध किया कि हम स्कूल में तैमूर का पीछा करने से बचें। तभी हमने एक सीमा तय की और उसे पार नहीं करने पर सहमति व्यक्त की सीमा। 

    यह भी पढ़ें- 'मॉम' Kareena Kapoor के लिए 8 साल के तैमूर ने बनाया टेस्टी केक, मगर खा गया कोई और, आखिरी तस्वीर से पकड़ी चोरी