यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'हमें मारना चाहती क्या...', जब नातिन नव्या के चलते Jaya Bachchan की आंखों से छलके आंसू, ये थी वजह
अमिताभ बच्चन की नातिन Navya Naveli Nanda अपने चैट शो व्हाट द हेल नव्या में बच्चन परिवार से जुड़े कई खुलासे करती रहती हैं। हाल ही में नव्या ने एक दिलचस ...और पढ़ें

HighLights
- जब नव्या की वजह से जया बच्चन की आंखों में आए आंसू
- नव्या के चलते अगस्त्य नंदा भी नहीं रोक पाए थे आंसू
- नव्या नवेली नंदा ने जया और अगस्त्य के रोने की वजह का किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) भले ही फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं, लेकिन वह अपने चैट शो 'व्हाट द हेल नव्या' (What The Hell Navya) को लेकर वह हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस शो के जरिए नव्या परिवार से जुड़े कई दिलचस्प राज खोलती रहती हैं।
'व्हाट द हेल नव्या' के दूसरे सीजन में नव्या नवेली अपने परिवार के कुछ खास पल के बारे में बताती रहती हैं। हाल ही में, नव्या ने एक नया किस्सा शेयर किया है। नव्या ने बताया है कि एक बार उनकी वजह से जया बच्चन (Jaya Bachchan) और भाई अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) ने रो पड़े थे। जानिए वजह।
क्यों नव्या की वजह से रो पड़े थे जया और अगस्त्य?
नव्या नवेली नंदा ने अपने चैट शो के हालिया एपिसोड में एक मजेदार किस्सा बताया। दरअसल, हुआ यूं कि एक बार नव्या ने अपनी नानी जया और भाई अगस्त्य के लिए कुक बनने का फैसला किया और दोनों के लिए पास्ता बनाया। हालांकि, पास्ता खाते ही नानी और भाई की आंखे भर आईं।
नव्या ने बताया कि Aglio e Olio पास्ता इतना तीखा था कि खाते ही दोनों की आंखे भर आईं। जया बच्चन ने कहा, "क्या तुम हमें मारने की कोशिश कर रही?" हालांकि, फिर भी दोनों ने पास्ता खत्म किया था।
यह भी पढ़ें- Navya Naveli Nanda ने अपनी नानी Jaya Bachchan को बताया स्टार, बोलीं- उनका बिंदास अंदाज सबको पसंद है
नव्या के घर के किचन की है ये स्पेशियलिटी
नव्या नवेली ने किचन सीक्रेट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उनके घर के किचन में क्या स्पेशल डिश होती है। उन्होंने कहा, “हर घर की एक खासियत होती है और मैं कुछ ऐसी चीज जानती हूं जिसे लोग हमारे घर पर खाना पसंद करते हैं- आलू छिलका। यह वास्तव में काफी प्यारा है,। हमने कुछ डिशेज का नाम लोगों के नाम पर रखा है जैसे हमारे पास 'नानी मां की खिचड़ी' है, जिसे वह बंगाली तरीके से बनाती हैं।"
खबरें और भी
नव्या ने आगे कहा, "हमारे पास 'मामा टोस्ट' है। यह एक सैंडविच है जिसका आविष्कार नानी ने किया है। आपके पास 'नव्या का आलू' है, क्योंकि यह वह रेसिपी है जो मैंने बनाई है। हमारे पास 'श्वेता का पास्ता' भी है। नाना हमेशा कहते हैं, 'मैं श्वेता का पास्ता खाऊंगा।'"