विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अमिताभ मेरे हैं, मेरे ही रहेंगे...' जब Jaya Bachchan ने रेखा को लंच पर बुला कर कही थी ये बात

Published: Sun, 07 Sep 2025 06:29 PM (GMT+05:30)

अमिताभ बच्चन जया और रेखा के लव ट्रायंगल फिल्मी गॉसिप का एक दिलचस्प किस्सा है जिसे जितनी बार दोहराया जाए ...और पढ़ें

जब जया बच्चन ने रेखा को लंच पर किया था इनवाइट
जब जया बच्चन ने रेखा को लंच पर किया था इनवाइट

HighLights

  1. जब जया बच्चन ने रेखा को लंच पर किया था इनवाइट
  2. अमिताभ रेखा के अफेयर की उड़ी थीं खबरें
  3. जया ने रेखा को लंच पर बुला कर कही थी ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की गपशप की बात करें तो अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन के इर्द-गिर्द फैली कानाफूसी जैसी कम ही कहानियां समय की कसौटी पर खरी उतरी हैं। राइटर और फिल्म इतिहासकार हनीफ जावेरी के अनुसार, एक सिंपल लंच के इनविटेशन उनके रिश्ते में एक बड़ा मोड़ साबित हुआ था।                            

जया ने रेखा को किया था लंच पर इनवाइट

मेरी सहेली पॉडकास्ट पर जावेरी ने बताया कि रेखा के साथ अपने पति के अफेयर की बढ़ती अटकलों के बीच, जब अमिताभ शूटिंग पर थे, जया ने उन्हें अपने घर लंच पर बुलाया। इस मुलाकात में जया ने रेखा को लंच के साथ ही एक मैसेज भी दिया।                    

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

जया ने रेखा से कहा था, 'देखो अमिताभ मेरा था, मेरा है, और मेरा ही रहेगा। इस बातचीत के बाद रेखा और अमिताभ के रिश्ते में एक बड़ा मोड़ आ गया था क्योंकि इसके बाद पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही तरह से उन्होंने एक दूसरे से दूरी बना ली थी।              

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

जहां तक ​​अमिताभ और जया की लव स्टोरी की बात है तो दोनों को फिल्म एक नजर के सेट पर प्यार हुआ था, लेकिन कुली के सेट पर अभिनेता के साथ हुई दर्दनाक घटना के दौरान जया की देखभाल और उनके प्रति समर्पण ने उनका दिल जीत लिया। जावेरी ने याद करते हुए कहा, 'कुली के सेट पर अमिताभ बच्चन की दुर्घटना के बाद, जया बच्चन ने उनका बहुत ध्यान रखा, वह 24/7 अस्पताल में उनके साथ रहीं, उनकी देखभाल की, डॉक्टरों से मुलाकात की... जब अमिताभ ने यह सब देखा, तो कुछ चीजें स्वाभाविक रूप से बदलने लगीं और वह रेखा से दूर होने लगे'।

अमिताभ बच्चन और जया की शादी 1973 में हुई थी, कपल के दो बच्चे हैं अभिषेक और श्वेता। इस बीच, रेखा ने मार्च 1990 में दिल्ली के उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली। यह शादी सिर्फ सात महीने बाद ही टूट गई जब मुकेश की आत्महत्या से मृत्यु हो गई। उसके बाद से रेखा ने दोबारा शादी नहीं की।

यह भी पढ़ें- लो चल गया पता! Jaya Bachchan को इस वजह से आता है इतना गुस्सा, फोटोग्राफर्स को भी नहीं भटकने देती पास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।