'मुझे अपनी झुर्रियों और...', जब Jaya Bachchan ने चेहरे पर बोटॉक्स कराने को लेकर कही थी ये बात
एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। वह खुलकर किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। एक बार उन्होंने बोटॉक्स को ...और पढ़ें

बोटॉक्स पर जया बच्चन की दो टूक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहीं जया बच्चन
जया बच्चन ग्लैमर से दूर बयानों से रहती हैं चर्चा में
बोटॉक्स को लेकर जया बच्चन ने की थी सीधी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में बोटॉक्स और प्लास्टिक सर्जरी आम सी बात हो गई है। बॉलीवुड सितारे अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए खुलकर बोटॉक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ सितारे तो बेझिझक स्वीकार करते हैं कि वे बोटॉक्स या प्लास्टिक सर्जरी का इस्तेमाल कर चुके हैं। हालांकि, जया बच्चन (Jaya Bachchan) ऐसा नहीं मानती हैं।
फिल्मी दुनिया में सालों से राज कर रहीं एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन आज अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। वह इंडस्ट्री या फिर किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से नहीं झिझकती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था और बोटॉक्स इस्तेमाल करने पर अपनी बात रखी थी।
बोटॉक्स पर जया बच्चन का तंज
जया का कहना था कि उन्होंने कभी प्लास्टिक सर्जरी का सहारा नहीं लिया और ना ही लेंगी। उन्होंने यहां तक कहा था कि उन्हें अपनी झुर्रियों और सफेद बाल पर गर्व महसूस होता है। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में जया ने अपनी बढ़ती उम्र को लेकर कहा था-
मुझे अपनी हर झुर्री और सफेद बाल पर बहुत गर्व है। मैंने अपने चेहरे पर कभी कुछ भी आर्टिफिशियल इस्तेमाल नहीं किया और न ही कभी करूंगी।
यह भी पढ़ें- पैप्स पर Jaya Bachchan के कमेंट को लेकर Sunil Grover ने कसा तंज? कॉमेडियन ने कह दी ऐसी बात; वीडियो वायरल
खबरें और भी
जया बच्चन का हालिया विवाद
जया बच्चन को हाल ही में पैपराजी पर कमेंट करने को लेकर काफी आलोचना सहनी पड़ी थी। उन्होंने पैपराजी के कपड़ों और उनके बिहेवियर पर गुस्सा जाहिर किया था। साथ ही यह भी कहा था कि क्या उन्हें देश को रिप्रेजेंट करने के लिए ट्रेंड किया गया है या नहीं। जया के इस बयान से पैप्स के बीच काफी नाराजगी थी।
बात करें वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार एक्ट्रेस को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था।
यह भी पढ़ें- शत्रुघ्न सिन्हा ने जया बच्चन पर कसा तंज, एक्ट्रेस ने पैपराजी के गंदे और टाइट पैंट पर किया था कमेंट