जब मोहम्मद रफी पर भारी पड़े थे Kishore Kumar, राजेश खन्ना की फिल्म का ये भजन आज भी है अमर
मोहम्मद रफी और किशोर कुमार हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय गायकों में शुमार थे। आज हम आपको इन दोनों से जुड़ा वह किस्सा बताने जा रहे हैं, जब एक भजन के जरिए कि ...और पढ़ें
-1763017076050_m.webp)
दिग्गज गायक रहे थे मोहम्मद रफी और किशोर कुमार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
मोहम्मद रफी और किशोर कुमार में हुआ था मुकाबला।
एक फिल्म के लिए दोनों ने गाए थी गीत
किशोर दा का गाना रहा था सुपरहिट।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किशोर कुमार और मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकारों में एक थे। इन दोनों की रूहानी आवाज किसी भी गाने को हिट कराने का दमखम रखती थी। ये किशोर दा और रफी साहब की मधुर आवाज का ही कमाल है, जो इनके निधन के सालों बाद भी दोनों के गाने श्रोता सुनना पसंद करते हैं।
आज हम आपको मोहम्मद रफी और किशोर कुमार (Kishore Kumar) से जुड़ा एक रोचक किस्सा बताने जा रहे हैं। जब राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की एक फिल्म के लिए इन दोनों ने अलग-अलग गाने गाए। आलम ये रहा है कि किशोर दा का गीत रफी साहब के सॉन्ग पर भारी पड़ गया था। पूरा मामला क्या था, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-
किशोर दा का यादगार भजन
दअरसल बात 70 के दशक की है, जब राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा में सुपरस्टार के तौर पर उभर रहे थे। राजेश की सक्सेस में गायक किशोर कुमार का भी बड़ा हाथ माना जाता है, क्योंकि किशोर दा ने राजेश खन्ना के ज्यादातर हिट सॉन्ग को गाया था। एक तरह से वह राजेश की आवाज ही बन गए थे। साल 1971 में राजेश खन्ना की एक फिल्म रिलीज हुई, जिसका नाम था छोटी बहू।

यह भी पढ़ें- आंसू निकाल देगा Mohammed Rafi का ये सैड सॉन्ग, 55 साल बाद भी नहीं घटी गाने की डिमांड
इस मूवी में राजेश के अलावा अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और निरूपा रॉय अहम भूमिका में मौजूद रहीं। फिल्म छोटी बहू में मोहम्मद रफी और किशोर कुमार दोनों ने गाने गाए। रफी साहब का रोमांटिक गाना था- ये रात है प्यासी-प्यासी... (Ye Raat Hai Pyasi Pyasi), जबकि किशोर कुमार ने छोटी बहू के भजन- हे रे कन्हैया किसको कहेगा तो मैया... (He Re Kanhaiya Kisko Kahega Tu Maiya) को अपनी आवाज दी थी।
खबरें और भी
-1763018030988.jpg)
किशोर दा के इस गाने को काफी लोकप्रियता मिली और इसकी जमकर प्रशंसा भी हुई। इस तरह से किशोर कुमार का ये भजन मोहम्मद रफी के रोमांटिक गाने पर भारी पड़ा और सुपरहिट साबित हुआ।
54 साल बाद भी हिट है ये गीत
आलम ये है कि रिलीज के 54 साल बाद भी राजेश खन्ना की फिल्म छोटी बहू का ये भजन गीत आज भी खूब सुना जाता है। इसे एक कल्ट भजन के तौर पर जाना जाता है और तौर और भगवान श्री कृष्ण के भजनों की प्लेलिस्ट में इसका भी नाम शामिल होता है।