यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जब Manisha Rani ने इस सुपरस्टार से ऑन-कैमरा की ऐसी फ्लर्टिंग, बहू बनाने के लिए 'मां' भी हो गई थीं राजी
Manisha Rani Video बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अपने फ्लर्टिंग की वजह से पॉपुलर हुईं मनीषा रानी एक बार द कपिल शर्मा शो में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने क ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Manisha Rani Kartik Aaryan Video: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' से मशहूर हुईं मनीषा रानी (Manisha Rani) अब इंडिया की 'फ्लर्टिंग क्वीन' बन गई हैं। वह सलमान खान (Salman Khan) से लेकर एल्विश यादव (Elvish Yadav) और जद हदीद (Jad Hadid) तक के साथ फ्लर्ट कर चुकी हैं।
मनीषा रानी का फ्लर्टिंग अंदाज हर किसी को पसंद आता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस क्लिप में मनीषा रानी को बी-टाउन के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ फ्लर्ट करते हुए देखा गया।
कार्तिक आर्यन के साथ फ्लर्ट करती दिखीं मनीषा रानी
मनीषा रानी 'द कपिल शर्मा शो' के एक एपिसोड में आई थीं। उस वक्त कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी के साथ अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे थे। कार्तिक के लिए मनीषा का एक मैसेज भी शो में सुनाया गया था। उनकी आवाज से कार्तिक को पहचानना था कि ये किसकी आवाज है और आखिर में उन्होंने मनीषा को पहचान लिया था।
मनीषा रानी ने कार्तिक आर्यन के साथ फुल फ्लर्टिंग की थी। मनीषा ने कहा था कि यूं तो क्रश बदलते रहते हैं, लेकिन कार्तिक उनके परमानेंट क्रश हैं। प्यार का पंचनामा मूवी के बाद मनीषा के लिए कार्तिक फिक्स क्रश बन गये हैं। मनीषा ने उनसे पूछा था कि क्या उनके पास कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं। कार्तिक ने मना किया। फिर मनीषा ने कहा कि अगर उनका होता भी तो वह ब्रेकअप करवा देतीं।
खबरें और भी
मनीषा रानी की बातों से इंप्रेस हो गई थीं कार्तिक की मां
मनीषा रानी ने अपनी बातों से कार्तिक आर्यन को एकदम इंप्रेस कर दिया था। यहां तक कि उनके माता-पिता भी मनीषा के लिए राजी हो गये थे। जब मनीषा ने कार्तिक के पैरेंट्स से पूछा था कि क्या वह उन्हें पसंद हैं, तब उनके पैरेंट्स ने हां में जवाब दिया था।
इसके बाद मनीषा ने कुछ मजेदार डायलॉग्स बोला था। उन्होंने कहा कि वह बिना कार्तिक आर्यन का नंबर लिये वहां से नहीं जाएंगी। थोड़ी देर में ही मनीषा ने अपनी बातों से पूरी महफिल जमा दी थी। देखिये उनका वीडियो।