Lata Mangeshkar के सामने खड़े होकर डर से कांप रही थीं नूतन, सिंगर ने हाथों से खिलाई थी आइसक्रीम; दिलचस्प किस्सा
लता मंगेशकर ने दिग्गज अभिनेत्री नूतन के लिए कई गाने गाए। हालांकि, एक समय ऐसा था जब सुर सम्राज्ञी को देख नूतन डर से कांपने लगी थीं।

लता मंगेशकर के सामने क्यों डरी थींं नूतन/ फोटो- Instagram
HighLights
लता मंगेशकर के साथ खड़े होकर क्यों डरी थीं नूतन?
घबराई नूतन को लता मंगेशकर ने खिलाई थी आइस्क्रीम
एक घटना से जिंदगी भर की करवा दी दोस्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने बहुत ही कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम में कदम रख दिया था। उन्होंने सायरा बानो से लेकर हेमा मालिनी ओर कई दिग्गज अभिनेत्रियों के लिए उन्होंने गाने गाए। हालांकि, उनका एक्ट्रेस नूतन से एक अलग लगाव था।
दिग्गज सिंगर ने नूतन के लिए कई गाने गाए, लेकिन एक मूवी का गीत रिकॉर्ड करने के दौरान लता मंगेशकर के सामने नूतन इतना ज्यादा घबरा गई थीं कि सिंगर को उन्हें सिंगर को आइसक्रीम खिलानी पड़ी थी। पढ़ें इंडस्ट्री से जुड़ी दो दिग्गज हस्तियों से जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा।
15 साल की नूतन के लिए लता दीदी ने गाया था गाना
नूतन और लता मंगेशकर एक-दूसरे की काफी अच्छी दोस्त रही हैं। दोनों ने बेहद ही कम उम्र में अपना करियर शुरू कर दिया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1951 में रिलीज हुई नूतन की फिल्म 'नगीना' में लता मंगेशकर ने कल्ट गाना 'रोऊं मैं सागर के किनारे' गाया था। अभिनेता नसीर खान के साथ जब नूतन नगीना में काम कर रही थीं, उस समय उनकी उम्र महज 15 साल थी।
दरअसल, लता मंगेशकर और नूतन से जुड़ा यह किस्सा उस समय का है, जब सिंगर गाने 'रोऊं मैं सागर के किनारे' की रिकॉर्डिंग कर रही थीं। इस दौरान रिकॉर्डिंग के लिए नूतन भी स्टूडियों पहुंचीं थीं, जहां अपने सामने लता मंगेशकर जैसी बड़ी गायिका को देख वह पूरी तरह से घबरा रही थीं।

नूतन की घबराहट को आइसक्रीम खिलाकर गायिका ने किया दूर
लता मंगेशकर ये भांप चुकी थीं कि 15 साल की नूतन उनका लाइव गाना सुनने से काफी घबरा रही हैं। ऐसे में सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने रिकॉर्डिंग से ब्रेक लिया। वह नूतन के पास बैठीं और उन्होंने उन्हें अपने हाथों से आइसक्रीम खिलाई। बड़ी दिग्गज सिंगर होने के बावजूद जिस सरलता से लता मंगेशकर ने नूतन को संभाला, उस चीज ने एक्ट्रेस का दिल जीत लिया और उनकी घबराहट पलभर में छूमंतर हो गई।

एक इंटरव्यू में खुद लता मंगेशकर ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कहा था, "मुझे लगता है कि नूतन ने हमेशा मेरे गानों के साथ न्याय किया है। वह खुद भी एक सिंगर हैं और वह मेरी आवाज के साथ परफेक्ट सिंक बिठाती हैं। अगर आपने उन्हें मेरा क्लासिकल नंबर 'मन मोहना बड़े झूठे' करते हुए देखा होगा, तो आप उनके गले ही नसों को देख सकते हैं। वह उन क्लासिकल नोट्स के साथ गीत गुनगुना रही थीं।" लता मंगेशकर ने अपने करियर में नूतन के साथ कई गाने गाए, जिसमें अनाड़ी, बंदिनी, मिलन, सरस्वतीचंद्र और सुजाता शामिल हैं।
