Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऐश्वर्या-अभिषेक संग Salman Khan ने इस फिल्म में किया काम, ट्रक ड्राइवर बन दिखाया था दम!

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 10:54 AM (IST)

    भले ही सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) सालों पहले अलग हो गए हों लेकिन दोनों के साथ होने का जिक्र अक्सर हो ही जाता है। ऐश्वर्या ...और पढ़ें

    जब एक साथ सलमान-ऐश्वर्या और अभिषेक ने किया था काम

    जब एक साथ सलमान-ऐश्वर्या और अभिषेक ने किया था काम

    HighLights

    1. इस फिल्म में सलमान संग दिखे थे अभिषेक-ऐश्वर्या

    2. सलमान ने निभाया था ट्रक ड्राइवर का किरदार

    3. कैमियो रोल में ही दिखे थे सलमान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. बॉलीवुड में कई प्रेमकहानियां ऐसी हैं जिनका अंत एक बेहद दुखद रहा है। इन्हीं में से एक प्रेमकहानी थी सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की। भले ही सलमान और ऐश्वर्या सालों पहले अलग हो गए हों लेकिन दोनों के साथ होने का जिक्र अक्सर हो ही जाता है। ऐश्वर्या से अलग होने के बाद सलमान बिल्कुल दिलजले बन गए। हालांकि ऐसा नहीं था कि सलमान खान के जीवन में कोई और नहीं आया। ऐश्वर्या के बाद सलमान का नाम कटरीना कैफ समेत कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा तो वहीं ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से शादी कर ली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान ने ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों के साथ काम किया है। आइए आपको बताते हैं...

    इस फिल्म में साथ दिखे थे सलमान-ऐश्वर्या और अभिषेक
    दरअसल हम दिल दे चुके सनम सलमान-ऐश्वर्या की इकलौती ऐसी फिल्म है, जिसमें दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई। लेकिन एक और फिल्म है, जिसमें सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने साथ काम किया था। बड़ी बात ये है कि इसमें सलमान-ऐश्वर्या के अलावा अभिषेक बच्चन भी थे, जो कि अब ऐश्वर्या के पति हैं। ये फिल्म आई थी साल 2000 में और फिल्म का नाम था 'ढाई अक्षर प्रेम के'। इस फिल्म को राज कंवर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में लीड रोल में अभिषेक और ऐश्वर्या ही थे और दोनों की जोड़ी को फिल्म में काफी पसंद भी किया गया था। वहीं इसी फिल्म में सलमान खान ने कैमियो किया था। दरअसल हाल ही में एक्स यूजर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में लिखा है कि, जब सलमान-ऐश्वर्या और अभिषेक ने एक साथ काम किया था। इस फिल्म में सलमान ने एक ट्रक ड्राइवर का कैमियो किया था।

     

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Grand Finale: आ गई डेट, इस दिन होगा बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले, ये हैं टॉप-5 फाइनलिस्ट?

     

    सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस भी हैरान हैं। बहुत कम लोगों को ही इस बात की जानकारी थी कि इस फिल्म में सलमान-ऐश्वर्या और अभिषेक तीनो ही नजर आए थे। आपको बता दें कि ऐश्वर्या ने अभिषेक के साथ भी कई फिल्मों में काम किया था। धूम 2, सरकार राज, उमराव जान, कुछ ना कहो समेत कई फिल्मों में दोनों की जोड़ी नजर आई थी।

     

    यह भी पढ़ें- जब कंगाल होकर सड़क पर आ गए थे Amitabh Bachchan, 1 रुपए की फीस लेकर इस फिल्म ने बदली किस्मत!

    खबरें और भी