Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन है Anjali Raghav? पवन सिंह पर लगाया बैड टच का आरोप, बॉलीवुड की इस फिल्म में कर चुकी हैं काम

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 05:28 PM (IST)

    हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव (Anjali Raghav) हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ विवादों में घिर गईं। पवन सिंह पर अंजलि राघव को मंच पर बिना अ ...और पढ़ें

    कौन हैं अंजलि राघव (Photo Credit- Instagram)
    कौन हैं अंजलि राघव (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. कौन हैं हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव
    2. पवन सिंह पर लगााय गलत तरीके से टच करने का आरोप
    3. बॉलीवुड की इस फिल्म में भी कर चुकी हैं काम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणवी और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के कलाकार अक्सर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों पवन सिंह का नाम विवादों से जुड़ गया है। दरअसल, उन्होंने हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव को मंच पर गलत तरीके से बिना परमिशन के टच किया। जब सोशल मीडिया पर वीडियो की आलोचना की गई, तो अंजलि ने सफाई देते हुए पवन सिंह को व्यवाहर पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने भी माफी मांगते हुए एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

    कौन हैं अंजलि राघव?

    अगर आपको हरियाणवी गाने सुनना अच्छा लगता है, तो हिट म्यूजिक वीडियो में अंजलि राघव को जरूर देखा होगा। हरियाणा के मशहूर कलाकारों के साथ उन्होंने म्यूजिक वीडियो से लेकर फिल्मों में काम किया है। उनके हिट गानों की लिस्ट में चुटकी बजाना छोड़ दें, सैंडल, मैडम नाचे नाचे रे, बाबू आला राजदूत, एतवार की छुट्टी जैसे सॉन्ग शामिल है।

    Photo Credit- Instagram

    यह भी पढ़ें- जीवन से नफरत... Anjali Raghav 'बैड टच' विवाद के बीच सामने आया Pawan Singh की पत्नी का शॉकिंग रिएक्शन

    अर्जुन कपूर की फिल्म में कर चुकी हैं काम

    हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉपुलर कलाकार होने के अलावा, अंजलि राघव बॉलीवुड फिल्म तेवर का हिस्सा भी थीं। इसमें अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा ने लीड रोल की भूमिका निभाई थी। हालांकि, उनका किरदार थोड़ा छोटा जरूर था। वहीं, उन्हें बतौर हरियाणवी एक्ट्रेस या आर्टिस्ट के तौर पर जाना जाता है। इन दिनों पवन सिंह संग विवाद को लेकर एक्ट्रेस चर्चा में आ गई हैं। अंजलि राघव के बारे में यह भी बता दें कि उन्होंने साल 2012 के टीवी शो कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा में भी काम किया है। इसके अलावा, हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के तमाम चर्चित कलाकारों के साथ अंजलि ने काम किया है और वह 10 साल से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Anjali Raghav (@anjaliraghavonline)

    अंजलि के बारे में बता दें कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह फैंस के साथ लगातार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ज्यादातर पोस्ट उनके गानों या प्रोजेक्ट से जुड़ी रहती हैं। हरियाणवी म्यूजिक कॉन्सर्ट में वह परफॉर्म भी करती हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर अंजलि वेकेशन की फोटोज भी अपलोड करती हैं। 

    यह भी पढ़ें- Anjali Raghav को टच करने के विवाद पर Pawan Singh का आया पहला रिएक्शन, एक्ट्रेस को लेकर क्या बोले भोजपुरी एक्टर?

    खबरें और भी