यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कौन हैं Black Warrant में नजर आ रहे Zahan Kapoor जिन्होंने खोले तिहाड़ जेल के भयानक राज, जानें सीरीज में क्या है खास
नेटफ्लिक्स पर इन दिनों नई सीरीज स्ट्रीम हो रही है जिसका नाम ब्लैक वारंट है जो एक प्रिजन ब्रेक ड्रामा है। सीरीज में जेल के अंदर की कई कहानियां दिखाई जा ...और पढ़ें

HighLights
- नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही 'ब्लैक वारंट'
- कौन हैं सीरीज में नजर आ रहे जहान कपूर
- सीरीज में तिहाड़ जेल को लेकर क्या है खास
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Who Is Zahan Kapoor: विक्रमादित्य मोटवानी अपनी सीरीज ब्लैक वारंट के साथ दर्शकों को 'भारत की सबसे क्रूर जेल' की दुनिया के बारे में बताने वाले हैं। शो अब ओटीटी पर रिलीज भी कर दिया गया है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा भी तेज हो गई है।
जेल के अंदर कैद अपराधियों का कहानी से लेकर जेल के स्टाफ की सुरक्षा तक सीरीज कई पहलुओं को उजागर करने वाली है। इस बीच लोगों में 'ब्लैक वारंट' में लीड रोल में नजर आने वाले सुनील कुमार गुप्ता को लेकर खासी दिलचस्पी देखने को मिल रही है जो कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। आइए बताते हैं उनके और शो के बारे में...
कौन हैं जहान कपूर?
जहान कपूर बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के चचेरे भाई लगते हैं। वो शशि कपूर के पोते और कुणाल कपूर के बेटे हैं। जिनकी चर्चा पिछले काफी समय से इंडस्ट्री में हो रही है। इस रिश्ते से जहान रणबीर कपूर, करिश्मा, करीना के कजिन भाई लगते हैं। जहान कपूर ने फिल्म 'फराज' से डेब्यू किया था।

Photo Credit- Instagram
फिल्म की कहानी 2016 में ढाका में हुई एक आतंकी घटना पर बनी थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अब वो ओटीटी की दुनिया में कदम रख चुके हैं और उनके अभिनय को काफी पसंद भी किया जा रहा है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें- 'माफ करें यह कौन सा...' Yuzvendra Chahal संग अफेयर की अफवाहों पर RJ Mahvash ने तोड़ी चुप्पी
View this post on Instagram
कैसी है सीरीज?
'ब्लैक वारंट' की बात करें तो ये देश की मशहूर जेल में से एक तिहाड़ के कई राज खोलने वाली है। 80 के दशक पर आधारित यह शो एक नए जेलर सुनील गुप्ता के जीवन की कहानी है। यह काल्पनिक और वास्तविक जीवन की घटनाओं को मिलाकर बनाई गई हाई-प्रोफाइल कैदियों को दिखाता है। शो में आपको देखने को मिलेगा कैसे तिहाड़ जेल के मुश्किल हालातों में सुनील अपने आप को वहां के माहौल में ढलता है।

Photo Credit- Instagram
अभिनय के लिहाज से जहान ने काफी शानदार काम किया है। शो को आपको जरूर देखना चाहिए अगर आपको जेल के अंदर की कहानियां जानने में दिलचस्पी है। सीरीज में जहान कपूर के अलावा राहुल भट, परमवीर सिंह चीमा, अनुराग ठाकुर और सिद्धांत गुप्ता लीड रोल में नजर आ रहे हैं।