Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TV की रहीं 'क्वीन', करण कुंद्रा समेत 4 लोगों संग जुड़ा नाम... अब किसकी हमसफर बनीं kritika Kamra?

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 11:51 AM (IST)

    एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Kritika Kamra) अब शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने गौरव कपूर (Gaurav Kapur) से शादी की है। इससे पहले उनका कई एक्टर्स के सा ...और पढ़ें

    कृतिका कामरा का चार लोगों से जुड़ा है नाम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    कृतिका कामरा का चार लोगों से जुड़ा है नाम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ तो लोग कहेंगे, तांडव, भीड़ और बंबई मेरी जान जैसे सीरीज और टीवी शोज में काम कर चुकीं कृतिका कामरा (Kritika Kamra) अब मिस से मिसेज बन गई हैं। बीते दिन इंटीमेट सेरेमनी में कृतिका ने शादी कर ली।

    कृतिका कामरा ने कभी टीवी की क्वीन थीं। उन्होंने भले ही टीवी शो 'यहां के हम सिकंदर' से एक्टिंग वर्ल्ड में कदम रखा था, लेकिन उन्हें स्टारडम 'कितनी मोहब्बत है' से मिला। वह 'प्यार का बंधन', 'कितनी मोहब्बत है 2' और 'कुछ तो लोग कहेंगे' जैसे शोज में काम किया।

    सालों तक कृतिका कामरा ने टीवी पर राज किया और फिर वेब सीरीज वह फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीता। प्रोफेशनल लाइफ के अलााव उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी लाइमलाइट बटोरीं। उनका नाम कई एक्टर्स और बिजनेसमैन लोगों से जुड़ा।

    शादी से पहले उन्होंने किसे डेट किया या किससे नाम जुड़ा, जानिए यहां...

    करण कुंद्रा

    'कितनी मोहब्बत है' के दौरान कृतिका का नाम करण कुंद्रा के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि दोनों ने करीब 2-3 साल एक-दूसरे को डेट किया और फिर अलग हो गए।

    Kritika kamra karan kundrra

    सिद्धार्थ बिजपुरिया

    करण कुंद्रा से ब्रेकअप के बाद कृतिका कामरा का नाम पब्लिसिस्ट सिद्धार्थ बिजपुरिया से जुड़ा था। दोनों करीब 5 साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटोज भी शेयर करते थे। मगर उनका रिलेशनशिप 2016 के आसपास खत्म हो गया।

    खबरें और भी

    उदय सिंह गौरी

    कृतिका कामरा बिजनेसमैन उदय सिंह गौरी के साथ भी रिलेशनशिप में थीं। ऐसी भी खबरें आई थीं कि दोनों ने सगाई भी कर ली है। हालांकि, एक्ट्रेस ने इन खबरों को अफवाह बताकर खारिज कर दिया।

    यह भी पढ़ें- जल्द बजेगी Kritika Kamra के घर शहनाई, गौरव कपूर के साथ इस दिन लेंगी सात फेरे

    Kritika Kamra

    जैकी भगनानी

    मित्रों की शूटिंग के दौरान कृतिका कामरा का नाम रकुल प्रीत सिंह के पति और एक्टर जैकी भगनानी के साथ जुड़ा। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर रिएक्ट या ऑफिशियल नहीं किया।

    कौन हैं कृतिका कामरा के पति?

    11 मार्च को कृतिका कामरा ने 7 साल बड़े गौरव कपूर से इंटीमेट सेरेमनी में शादी रचाई। गौरव अभिनेता होने के साथ-साथ स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और टीवी होस्ट भी हैं। उन्होंने साल 2003 में डरना मना है मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह अ वेड्नेसडे, राम गोपाल वर्मा की आग, कुड़ियों का है जमाना, बैड लक गोविंद जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- Kritika Kamra और गौरव कपूर की शादी से पहले लीक हुआ कार्ड, आफ्टर पार्टी का ये है कपल का सीक्रेट प्लान